{"_id":"6ad5911b5583c1ab220559ea","slug":"video-bharaica-kataranayaghata-ma-hathaya-ka-thhava-thhana-ka-fasal-ratha-bjal-ka-pal-taugdha-2026-10-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहराइच: कतर्नियाघाट में हाथियों का धावा, धान की फसल रौंदी, बिजली का पोल तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच: कतर्नियाघाट में हाथियों का धावा, धान की फसल रौंदी, बिजली का पोल तोड़ा
कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली रेंज में जंगली हाथियों के बड़े झुंड ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। रविवार रात करीब 10 बजे 24 से अधिक हाथी, जिनमें छोटे बच्चे भी शामिल थे, बनकटी गांव में नहर किनारे खेतों में पहुंच गए। झुंड ने किसान शनि की करीब दो बीघा धान की खड़ी फसल रौंदकर नष्ट कर दी। इसके बाद 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन का पोल तोड़ दिया। पोल टूटने से तार भी क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि घटना के समय आसपास कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
हाथियों का झुंड काफी देर तक खेतों में विचरण करता रहा। इस दौरान गश्त कर रहे कुछ ग्रामीणों को हाथियों ने दौड़ा लिया। ग्रामीणों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। हाथियों की मौजूदगी और बिजली के पोल के टूटने से गांव में अफरातफरी की स्थिति बन गई।
सूचना मिलने पर गजमित्र सोनू अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने मेगाफोन के जरिए ग्रामीणों को सतर्क किया और हाथियों से दूरी बनाए रखने के साथ सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की। वन विभाग की टीम भी स्थिति पर नजर रख रही है।
सुजौली रेंज के रेंजर नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि गजमित्रों और वन विभाग की टीम को अलर्ट किया गया है। ग्रामीणों को लगातार जागरूक किया जा रहा है, ताकि हाथियों की आवाजाही के दौरान किसी तरह की जनहानि न हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।