{"_id":"6a981922dea4744fd10a8c49","slug":"video-in-firozpur-a-cleanliness-drive-was-carried-out-on-the-fourth-day-under-mission-clean-punjab-2026-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर में मिशन क्लीन पंजाब के तहत चौथे दिन शिवाला रोड से शहर की हद तक चला सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर में मिशन क्लीन पंजाब के तहत चौथे दिन शिवाला रोड से शहर की हद तक चला सफाई अभियान
फिरोजपुर नगर काउंसिल की ओर से पंजाब सरकार की हिदायतों के अनुसार चलाए जा रहे मिशन क्लीन पंजाब के तहत बुधवार को विशेष सफाई अभियान के चौथे दिन शिवाला मंदिर रोड से लेकर हीरा नगर तक शहर की हद में लिंक सड़क की पूरी तरह सफाई करवाई गई। अभियान के दौरान सफाई कर्मचारियों की विभिन्न टीमें तैनात कर सड़क से कूड़ा, गंदगी और मलबा उठाया गया। इसके अलावा स्वीपिंग, गारबेज लिफ्टिंग और मालियों से संबंधित कार्य भी करवाए गए।
इस मौके पर फिरोजपुर शहरी के विधायक रणबीर सिंह भुल्लर और उनके पार्टी प्रतिनिधियों ने विशेष रूप से शिरकत की। विधायक ने कहा कि मिशन के तहत शहर के कोने-कोने की सफाई करवाई जाएगी और नगर कौंसिल की टीमें पूरी मेहनत व लगन से काम कर रही हैं।
कार्यसाधक अधिकारी नरेंद्र कुमार व सुपरिटेंडेंट सेनीटेशन सुखपाल सिंह ने बताया कि निर्धारित शेड्यूल के अनुसार रोजाना शहर की अलग-अलग लिंक सड़कों की सफाई करवाई जा रही है। उन्होंने शहरवासियों से अपने आसपास सफाई रखने, घरों व दुकानों में डस्टबिन का इस्तेमाल करने तथा सड़कों पर कूड़ा न फेंकने की अपील की। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान कर जुर्माना किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।