{"_id":"6aa8ef461c155a4a030d50b2","slug":"video-in-faridkot-people-will-be-made-aware-of-the-dangers-of-drug-abuse-through-meetings-held-in-every-village-2026-09-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में गांव-गांव बैठकें कर लोगों को नशे के खिलाफ किया जाएगा जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में गांव-गांव बैठकें कर लोगों को नशे के खिलाफ किया जाएगा जागरूक
पंजाब सरकार के युद्ध नशों के विरुद्ध अभियान को गांव स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से मालवा जोन के कोऑर्डिनेटर एवं इंप्रूवमेंट ट्रस्ट फरीदकोट के चेयरमैन गगनदीप सिंह धालीवाल ने विधानसभा हलका फरीदकोट के सरपंचों, पंचों, डीजीसी सदस्यों, वीडीसी कन्वीनरों और पार्टी वालंटियरों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि नशा तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और अभियान को जनभागीदारी के साथ जन आंदोलन का रूप दिया जाएगा। उन्होंने पंचायतों से अपील की कि वे नशा तस्करों का साथ न दें तथा नशा बेचने वालों को कानूनी कार्रवाई से बचाने का प्रयास करने वालों का भी समर्थन न करें। गांवों में नशे के खिलाफ प्रस्ताव पारित करवाने के साथ नंबरदारों और अन्य गणमान्य लोगों को भी अभियान से जोड़ा जाएगा। धालीवाल ने कहा कि 20 सितंबर से गांव-गांव बैठकें शुरू होंगी और वह स्वयं लोगों को नशे के खिलाफ लामबंद करेंगे। युवा नेता अनमोल सिंह सेखों ने कहा कि पंजाब को नशामुक्त बनाना सरकार की प्राथमिकता है। एसडीएम पुनीत शर्मा ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस मौके पर डीएसपी तरलोचन सिंह, एसएमओ काजल, उद्यम सिंह, मनप्रीत सिंह सेखों, गुरप्रीत सिंह पंवार सहित अन्य अधिकारी व पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।