{"_id":"6a9d4c7c8d1c9abe790f762f","slug":"video-harshit-rana-from-rampur-sahni-village-in-nangal-has-become-a-flying-officer-in-the-air-force-2026-09-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"नंगल के गांव रामपुर साहनी के हर्षित राणा बने वायुसेना में फ्लाईंग अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंगल के गांव रामपुर साहनी के हर्षित राणा बने वायुसेना में फ्लाईंग अधिकारी
उपमंडल नंगल के गांव रामपुर साहनी का एक होनहार युवा हर्षित राणा आज वायूसेना में फ्लाईंग अधिकारी बन लौटा तो गांव में खुशी की लहर देखी गई और परिवार के साथ साथ क्षेत्र वासियों ने डोल नगाड़ों के साथ हार पहना कर गांव पंहुचने पर हर्षित राणा का स्वागत किया और इस दौरान भारत माता की जय और बंदेमात्रम के जय घोष लग रहे थे।पंजाब के शिक्षा मंत्री एडवोकेट हरजोत सिंह बैंस भी परिवार को बधाई देने पंहुचे और कुछ समय परिवार के साथ गुजारा।
पत्रकारों से बात करते हर्षित राणा ने कहा कि उनकी प्राथमिक शिक्षा सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल से प्लस एक और प्लस दो की शिक्षा कैप्टन अमोल कालिया स्कूल नयां नंगल से ही पूरी हुई जबकि बीटेक पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से की और बिना कोई टय्यूशन लिए उसने यह मुकाम प्राप्त किया क्यों कि उनकी माता ग्रहणी होने के बावजूद उसे खुद पढ़ाती रही जबकि पिता जी जर्मन की कंपन्नी में बतौर इलेक्ट्रीशन सेवाएं दे रहे है।
हर्षित राणा के पिता राजेश राणा ने कहा कि हर्षित का बचपन से ही सपना वायूसेना में जाने का था जो आज पूरा हुआ है।
हर्षित की माता उमा राणा ने कहा कि आज उन्हे अपने बेटे पर गर्व है और मैं चाहती हूं कि हर्षित अपने माता पिता के साथ साथ गांव व देश का भी नाम रौशन करें।
इस मौके पर हर्षित और उसके परिवार को बधाई देने पंहुचे पंजाब के शिक्षा मंत्री एडवोकेट हरजोत सिंह बैंस ने कहा आज का दिन हर्षित का दिन है और हमे हर्षित पर मान है और और मैं कामना करता हूं कि हर्षित को ध्यान में रख हमारे क्षेत्र के और भी नौजवान वायूसेना व भारतीय सेना में जा अपने परिवार,क्षेत्र व देश का नाम रौशन करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।