{"_id":"6aad3379eaca6f3f5101481b","slug":"video-five-members-of-a-gang-planning-a-robbery-in-kotkapura-arrested-2026-09-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोटकपूरा में लूटपाट की योजना बना रहे गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटकपूरा में लूटपाट की योजना बना रहे गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार
कोटकपूरा में थाना सदर पुलिस ने गांव ढिल्लवां कलां के पास लूटपाट की योजना बना रहे पांच आरोपियों को हथियारों समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लोहे की पाइप, गरारी लगी पाइप, लोहे का संबल और लकड़ी के डंडे बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करमजीत सिंह उर्फ बाबा और राजविंदर सिंह उर्फ चिट्टा निवासी ढिल्लवां कलां, जलविंदर सिंह उर्फ जल्ला व बूटा सिंह निवासी कोट सुखिया तथा अमृतपाल सिंह उर्फ बब्बू निवासी वांदर जटाणा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, एसएसपी गुरबंस सिंह बैंस के निर्देशों पर असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएसआई सुखमीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि पांचों युवक गिरोह बनाकर राहगीरों से लूटपाट करने की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने नेशनल हाईवे से जुड़ी एक सुनसान लिंक सड़क पर कार्रवाई करते हुए पांचों को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी कोटकपूरा संजीव कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से दो के खिलाफ पहले भी विभिन्न धाराओं के तहत छह मामले दर्ज हैं। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। रिमांड के दौरान गिरोह और अन्य आपराधिक गतिविधियों के संबंध में पूछताछ की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।