फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Villagers stopped BJP MLA Vinod Shankar Awasthi car on muddy road

फूटा ग्रामीणों का गुस्सा: खराब सड़क से तंग लोगों ने रोकी दी भाजपा विधायक की कार, नेता बोले- यह विपक्ष की साजिश

Fri, 18 Sep 2026 10:11 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: विकास कुमार Updated Fri, 18 Sep 2026 10:11 PM IST
सार

विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सिसैया खुर्द और हसनापुर जैसी घटनाएं उन्हें राजनीतिक रूप से बदनाम करने के लिए विपक्ष द्वारा रची गई एक सोची-समझी साजिश हैं। 

विज्ञापन
Villagers stopped BJP MLA Vinod Shankar Awasthi car on muddy road
भाजपा विधायक विनोद शंकर अवस्थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के धौरहरा विधानसभा क्षेत्र में खराब सड़कों को लेकर जनता का गुस्सा अब खुलकर सामने आने लगा है। सिसैया खुर्द गांव के बाद अब हसनापुर गांव में भी खस्ताहाल सड़क से परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार को भाजपा विधायक विनोद शंकर अवस्थी की कार रोककर जोरदार प्रदर्शन किया और जल्द सड़क बनवाने की मांग की।

विज्ञापन


बारिश में स्थिति हो जाती है नारकीय 
ग्रामीणों ने विधायक को मौके पर ही सड़क की बदहाल स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि लंबे समय से सड़क खराब होने के कारण रोजाना आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बारिश के मौसम में स्थिति इतनी नारकीय हो जाती है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने लगाया बीडीओ को फोन
मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने तुरंत स्थिति को संभाला। उन्होंने मौके से ही धौरहरा के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को फोन लगाया और सड़क की मरम्मत के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। विधायक की ओर से मिले त्वरित आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए।

विज्ञापन

विपक्ष पर साधा निशाना
इस घटना के बाद विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सिसैया खुर्द और हसनापुर जैसी घटनाएं उन्हें राजनीतिक रूप से बदनाम करने के लिए विपक्ष द्वारा रची गई एक सोची-समझी साजिश हैं। विधायक ने स्पष्ट किया कि उन्होंने बीडीओ को दोनों गांवों की सड़कों को जल्द से जल्द ठीक करने के निर्देश दे दिए हैं और बहुत जल्द सड़कें दुरुस्त करा दी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed