{"_id":"6ac4d4c046b88c1cb700fa6d","slug":"video-first-paddy-bid-at-zira-grain-market-mla-kataria-inaugurates-the-event-2026-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"दाना मंडी जीरा में धान की पहली बोली, विधायक कटारिया ने करवाया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाना मंडी जीरा में धान की पहली बोली, विधायक कटारिया ने करवाया शुभारंभ
पंजाब सरकार की ओर से एक अक्तूबर से धान की खरीद शुरू कर दी गई, लेकिन कुछ कारणों के चलते जीरा की मंडियों में धान की आवक देरी से शुरू हुई। मंगलवार को विधायक नरेश कटारिया ने दाना मंडी जीरा पहुंचकर मंडी में आई धान की ढेरियों की पहली बोली करवाकर खरीद प्रक्रिया का शुभारंभ कराया।
इस मौके पर एसडीएम जीरा सूरज कुमार, मार्केट कमेटी के चेयरमैन इकबाल सिंह ढिल्लों, आढ़ती एसोसिएशन के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में आढ़ती मौजूद रहे। विधायक नरेश कटारिया ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से मंडियों में किसानों की सुविधा के लिए पहले ही उचित प्रबंध किए गए हैं, ताकि उन्हें फसल बेचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अपनी धान की फसल को अच्छी तरह सुखाकर ही मंडी में लेकर आएं, ताकि खरीद के दौरान किसी तरह की दिक्कत न आए। विधायक ने कहा कि इस बार धान की फसल अच्छी तैयार हुई है और किसानों ने फसल को लेकर जो उम्मीदें लगाई हैं, वे पूरी होंगी। उन्होंने किसानों के हित में कार्य करने के लिए पंजाब सरकार का आभार भी जताया।
इस अवसर पर एसडीएम सूरज कुमार ने भी मंडी में खरीद प्रबंधों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को खरीद प्रक्रिया सुचारु रखने के निर्देश दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।