{"_id":"6af80845c07dacc79f023731","slug":"video-farmers-near-the-hussainiwala-border-lose-interest-in-pea-cultivation-shift-focus-toward-growing-garlic-2026-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"हुसैनीवाला बार्डर के सरहदी किसानों का मटर से मोहभंग, लहसुन की खेती की ओर बढ़ा रुझान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुसैनीवाला बार्डर के सरहदी किसानों का मटर से मोहभंग, लहसुन की खेती की ओर बढ़ा रुझान
भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ बसे गांवों के किसान अब पारंपरिक मटर की खेती छोड़कर लहसुन की खेती की ओर रुख कर रहे हैं। पहले इन गांवों में बड़े पैमाने पर मटर की खेती होती थी, जिसे दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और लेह-लद्दाख तक भेजा जाता था। लेकिन सीजन के अंत में कम दाम मिलने के कारण किसानों को लागत निकालना भी मुश्किल हो जाता था। वहीं, लहसुन को स्टोर करके रखने और उचित दाम मिलने पर बेचने की सुविधा के चलते किसानों का रुझान इसकी खेती की ओर बढ़ा है। यही वजह है कि सरहदी गांवों में मटर का रकबा घट रहा है और लहसुन की खेती का क्षेत्र लगातार बढ़ रहा है।
गांव गट्टी रहीमेके निवासी किसान हरमेश सिंह ने बताया कि वह पहले आधा एकड़ में लहसुन की खेती करते थे और बाकी जमीन पर मटर उगाते थे। उन्होंने कहा कि मटर की फसल के अंतिम दौर में उचित दाम नहीं मिलते थे। कई बार मटर की तुड़ाई पर लगने वाली मजदूरी तक पूरी नहीं निकल पाती थी। इसके अलावा मटर को लंबे समय तक स्टोर करके भी नहीं रखा जा सकता। इसी कारण उन्होंने इस बार तीन एकड़ जमीन में लहसुन की बिजाई की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।