{"_id":"6ae703df6698415eab03a1af","slug":"video-economic-crisis-looms-over-the-lives-of-potters-who-make-earthen-lamps-for-diwali-2026-11-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"दीपावली के अवसर पर दीए बनाने वाले कुम्हारों के जीवन में छाया आर्थिक संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली के अवसर पर दीए बनाने वाले कुम्हारों के जीवन में छाया आर्थिक संकट
दीपावली रोशनी का त्योहार है, जिसे लेकर हर घर में तैयारियां की जा रही हैं। लेकिन दूसरी तरफ, लोगों के घरों को मिट्टी के दीओं से रोशन करने वाला कुम्हार समुदाय खुद आर्थिक बदहाली के अंधेरे में जीवन यापन के लिए मजबूर है।
एक समय था जब मिट्टी के दीये और बर्तन बनाना इस समुदाय की पहचान हुआ करती थी, लेकिन आधुनिकता, दूसरे राज्यों से आने वाले सामान और चीन की बनी दीपमालाओं (लाइट्स) ने इस पारंपरिक व्यवसाय को बड़ी चोट पहुंचाई है। ऊपर से इस बार भारी बारिश और बाढ़ के कारण मिट्टी तथा अन्य जरूरी सामान के नुकसान ने इनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।
कुम्हार सुरिंदरपाल सिंह शिंदा ने सरकार और सामाजिक संगठनों से मदद की गुहार लगाई है।
तस्वीरें श्री आनंदपुर साहिब के पास स्थित गांव चंडेसर की हैं, यहां कुम्हार समुदाय से संबंधित सुरिंदरपाल सिंह शिंदा दीपावली के त्योहार को लेकर मिट्टी के दीये और अन्य बर्तन तैयार करके अपना गुजारा चलाने की कोशिश कर रहे हैं।
मिट्टी तैयार करने से लेकर बर्तन बनाने, धूप में सुखाने और फिर भट्टी में पकाने तक की पूरी प्रक्रिया में काफी मेहनत लगती है। इस काम के लिए कुम्हारों को खास किस्म की मिट्टी और रेत खरीदनी पड़ती है। इसके बाद पारंपरिक औजारों की मदद से दीये, चाटियां, घड़े और अन्य बर्तन तैयार किए जाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।