{"_id":"6ad76a7a5212363f8f09aaab","slug":"video-dussehra-celebrated-with-great-fervor-in-talwara-effigies-of-ravana-meghnada-and-kumbhakarna-consigned-to-flames-2026-10-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"तलवाड़ा में धूमधाम से मनाया दशहरा, रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तलवाड़ा में धूमधाम से मनाया दशहरा, रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन
तलवाड़ा और आसपास के क्षेत्रों में बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कस्बे के स्थानीय नर्सरी मैदान में दशहरा कमेटी की ओर से विशेष समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों के दहन के साथ विजयदशमी का पर्व मनाया गया।
समारोह में बीबीएमबी पोंग बांध, तलवाड़ा के मुख्य अभियंता राकेश गुप्ता ने अपने अधिकारियों एवं कर्मचारियों, श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के पदाधिकारियों तथा भाजपा के हल्का इंचार्ज रघुनाथ सिंह राणा के साथ शिरकत की। उन्होंने निर्धारित परंपरा के अनुसार रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया। पुतलों के दहन के साथ ही मैदान में उपस्थित लोगों ने बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया। इस दौरान दशहरा उत्सव को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है दशहरा
इस अवसर पर मुख्य अभियंता राकेश गुप्ता ने सभी को दशहरे की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विजयदशमी का पर्व हमें सत्य, धर्म और अच्छाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि यह पर्व समाज में आपसी सद्भाव, भाईचारे और सकारात्मक सोच को मजबूत करने का संदेश देता है। उन्होंने सभी से इन आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की अपील की।
दशहरा कमेटी ने मुख्य अभियंता को किया सम्मानित
समारोह के दौरान दशहरा कमेटी की ओर से मुख्य अभियंता राकेश गुप्ता को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एक्सईएन इंजीनियर विनय, एक्सईएन इंजीनियर एपीएस ऊबी, रघुनाथ सिंह राणा, विनोद मिठू और पवन पुरी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
नर्सरी मैदान में आयोजित इस समारोह ने क्षेत्र में धार्मिक उत्साह, आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।