{"_id":"6ab2667bfa6e82711c074d56","slug":"video-congress-protest-in-pathankot-over-law-and-order-and-the-drug-menace-2026-09-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में कानून-व्यवस्था और नशे के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट में कानून-व्यवस्था और नशे के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
पंजाब में कानून-व्यवस्था, नशे की तस्करी और पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर पठानकोट जिला कांग्रेस ने पंजाब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए एसएसपी कार्यालय मलिकपुर के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष पन्ना लाल भाटिया और वरिष्ठ कांग्रेस नेता आशीष विज के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और विभिन्न मामलों में पीड़ितों को इंसाफ दिलाने की मांग उठाई। कांग्रेस नेताओं ने संगरूर के गुलजार सिंह आत्महत्या मामले का हवाला देते हुए पुलिस प्रताड़ना के आरोप लगाए। कांग्रेस नेता पन्ना लाल भाटिया ने कहा कि गुलजार सिंह ने आत्महत्या से पहले अपनी परेशानी को सार्वजनिक रूप से सामने रखा था, इसके बावजूद मामले में संबंधित लोगों के खिलाफ अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई। कांग्रेस ने इस मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।