{"_id":"6abb86c34184f8ba3604a346","slug":"video-children-made-to-carry-bricks-at-school-in-tarn-taran-probe-demanded-2026-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"तरनतारन के स्कूल में बच्चों से उठवाई ईंटें, स्कूल प्रबंधन पर उठे सवाल, जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तरनतारन के स्कूल में बच्चों से उठवाई ईंटें, स्कूल प्रबंधन पर उठे सवाल, जांच की मांग
तरनतारन के सरकारी एलीमेंट्री स्कूल फतेह चक्क में स्कूल समय के दौरान बच्चों से ईंटें, पत्थर और मलबा उठवाए जाने का मामला सामने आया है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ बच्चे कक्षाओं के बाहर ईंटें उठाते हुए दिखाई दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि जिस समय बच्चों की पढ़ाई होनी चाहिए थी, उस समय उनसे यह काम करवाया जा रहा था।
सामने आए वीडियो में कुछ बच्चे स्कूल के क्लासरूम के बाहर ईंटें और अन्य मलबा उठाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, कुछ बच्चे कक्षाओं के बाहर बैठे हुए भी दिखाई दे रहे हैं।
स्कूल में मलबा और गंदगी देखकर जताई चिंता
मौके पर स्कूल का जायजा लेने पहुंचे आम आदमी पार्टी से संबंधित गुरदेव सिंह ठेकेदार ने कहा कि स्कूल परिसर के अंदर काफी मलबा और गंदगी दिखाई दी। उन्होंने बताया कि उन्होंने मौके पर बच्चों को ईंटें उठाते हुए देखा। उनके अनुसार, बच्चों से इस तरह ईंटें और मलबा उठवाना उनकी सुरक्षा के लिहाज से चिंता का विषय है।
गुरदेव सिंह ठेकेदार ने सवाल उठाते हुए कहा कि यदि कोई ईंट बच्चे के पैर पर गिर जाए, मलबे के कारण किसी बच्चे को चोट लग जाए या मलबे में मौजूद कोई जहरीला जीव बच्चे को नुकसान पहुंचा दे, तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी?
जांच के बाद होगी कार्रवाई : जिला बाल संरक्षण अधिकारी
जिला बाल संरक्षण अधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि वह स्वयं मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेंगे। उन्होंने बताया कि मौके की जांच और तथ्यों की पड़ताल के बाद ही अगली कार्रवाई के बारे में फैसला किया जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि यदि जांच के दौरान स्कूल प्रिंसिपल या किसी अन्य जिम्मेदार व्यक्ति की गलती अथवा लापरवाही सामने आती है, तो शिक्षा विभाग के नियमों के अनुसार उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।