{"_id":"6ab10954d09a183fb90bb0c0","slug":"video-cabinet-minister-harbhajan-singh-eto-inspected-chc-manawala-2026-09-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने सीएचसी मानांवाला का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने सीएचसी मानांवाला का किया निरीक्षण
कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने सोमवार को कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (सीएचसी) मानांवाला का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों और ओपीडी का जायजा लेने के साथ मरीजों से बातचीत कर उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया।
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की उपस्थिति भी जांची। उन्होंने बताया कि सीएचसी में सभी डॉक्टर और अन्य पैरामेडिकल स्टाफ ड्यूटी पर उपस्थित मिले। मरीजों ने भी सरकार की ओर से उपलब्ध करवाई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति संतुष्टि जताई।
लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा पंजाब सरकार की प्रमुख प्राथमिकताएं हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्रांति के तहत सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों और अस्पतालों में बड़े स्तर पर सुधार किए जा रहे हैं, ताकि लोगों को उनके नजदीक ही बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत प्रदेश के प्रत्येक परिवार को प्रतिवर्ष 10 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा देने का प्रावधान किया गया है। मंत्री ने कहा कि सरकार लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। सरकारी संस्थानों में मिल रही सुविधाओं से मरीजों की संतुष्टि को उन्होंने इन प्रयासों की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।