{"_id":"6a8c6d1cd8ffed74340242e4","slug":"video-bjp-meeting-in-bathinda-2026-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"बीजेपी की बठिंडा में अहम बैठक: पंजाब की सभी 117 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी पार्टी- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजेपी की बठिंडा में अहम बैठक: पंजाब की सभी 117 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी पार्टी- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
पंजाब में आगामी राजनीतिक रणनीतियों को धार देने के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय महासचिव बी.एल. संतोष सोमवार को यहां पहुंचे। यहाँ उन्होंने स्थानीय बीजेपी कार्यकर्ताओं और जिला इकाई की पूरी लीडरशिप के साथ एक समीक्षा और संगठनात्मक बैठक की।
बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए बीजेपी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस समय पंजाब में सरकार की स्थिति अत्यंत दयनीय और खराब हो चुकी है तथा वर्तमान सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह से विफल साबित हुई है। ढिल्लों ने जोर देकर कहा कि पंजाब के विकास और खुशहाली को तभी बचाया जा सकता है जब राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार सत्ता में आए।
आगामी विधानसभा चुनावों पर पार्टी का रुख साफ करते हुए प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने यह स्पष्ट किया कि बीजेपी पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। उन्होंने गठबंधन की किसी भी संभावना को खारिज करते हुए कहा कि किसी भी दल के साथ समझौते की कोई गुंजाइश नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।