{"_id":"6a8c308a3937f9d71609088c","slug":"cjp-delhi-march-cockroach-janta-party-announces-september-5-protest-why-are-youth-returning-to-streets-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिजीत दीपके का बड़ा एलान: 5 सितंबर को इंडिया गेट से पुलिस मुख्यालय तक करेंगे मार्च, सरकार पर क्या आरोप लगाए?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अभिजीत दीपके का बड़ा एलान: 5 सितंबर को इंडिया गेट से पुलिस मुख्यालय तक करेंगे मार्च, सरकार पर क्या आरोप लगाए?
Mon, 24 Aug 2026 05:22 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Mon, 24 Aug 2026 05:22 PM IST
सार
कॉकरोच जनता पार्टी ने 5 सितंबर 2026 को दिल्ली में शांतिपूर्ण मार्च का एलान किया है। संगठन का आरोप है कि 25 जुलाई को युवाओं से किए गए वादों पर सरकार ने अब तक ठोस कदम नहीं उठाए हैं। मार्च इंडिया गेट से शुरू होकर नई दिल्ली पुलिस मुख्यालय तक जाएगा। इसमें नीट से जुड़े मृत छात्रों के परिवार, पुलिस कार्रवाई के पीड़ित, छात्र और युवा संगठन शामिल होंगे। क्या यह प्रदर्शन सरकार पर वादे पूरे करने का दबाव बढ़ाएगा? आइए, सबकुछ विस्तार से जानते हैं...
विज्ञापन
क्या दिल्ली की सड़कों पर फिर दिखेगा युवाओं का आक्रोश?
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने पांच सितंबर 2026 को नई दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन मार्च का एलान किया है। संगठन के मुताबिक मार्च इंडिया गेट से शुरू होकर नई दिल्ली पुलिस मुख्यालय तक जाएगा। सीजेपी का आरोप है कि 25 जुलाई को युवाओं से किए गए आश्वासनों के बाद देशभर में चल रहा युवा आंदोलन भरोसे के आधार पर वापस लिया गया था, लेकिन एक महीने बाद भी सरकार की ओर से ठोस कार्रवाई दिखाई नहीं दे रही है। संगठन का कहना है कि इसी वजह से युवाओं को दोबारा लोकतांत्रिक तरीके से सड़क पर उतरना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
25 जुलाई के वादों को लेकर सीजेपी की आपत्ति क्या है?
सीजेपी के राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में 25 जुलाई को किए गए कथित वादों की प्रगति की समीक्षा की गई। संगठन का दावा है कि केंद्र सरकार और भाजपा तथा राजग शासित राज्यों ने युवाओं को जो भरोसा दिया था, उसे पूरा करने की दिशा में पर्याप्त कदम नहीं उठाए गए। सीजेपी ने आरोप लगाया कि सरकार कार्रवाई में देरी कर रही है और तकनीकी कारणों का सहारा लेकर स्पष्ट जवाब देने से बच रही है। संगठन के अनुसार, युवाओं ने सरकार के आश्वासनों पर भरोसा करके अपना राष्ट्रव्यापी आंदोलन वापस लिया था।
विज्ञापन
मार्च में कौन-कौन शामिल होगा?
सीजेपी के अनुसार, इस मार्च की अगुवाई नीट से जुड़े मृत छात्रों के परिवार और कथित पुलिस ज्यादती के पीड़ित परिवार करेंगे। इनके साथ छात्र, युवा संगठन और देशभर से युवा नागरिकों के शामिल होने की अपील की गई है। संगठन ने कहा है कि प्रदर्शन का उद्देश्य किसी तरह का हिंसक टकराव नहीं, बल्कि सरकार से अपने वादे पूरे करने की मांग करना है। सीजेपी ने युवाओं और छात्र संगठनों से 5 सितंबर को इंडिया गेट पहुंचने और शांतिपूर्ण तरीके से मार्च में शामिल होने की अपील की है।
विज्ञापन