{"_id":"6ac23abf1752e041320d702f","slug":"video-baljit-kaur-from-tarn-taran-brings-honor-to-the-district-2026-10-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण, चीन को 1-0 से हराकर रचा इतिहास; तरनतारन की बलजीत कौर ने बढ़ाया जिले का मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण, चीन को 1-0 से हराकर रचा इतिहास; तरनतारन की बलजीत कौर ने बढ़ाया जिले का मान
एशियाई खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 43 साल बाद स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने चीन को 1-0 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय महिला हॉकी टीम की इस ऐतिहासिक जीत से जहां पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई, वहीं तरनतारन जिले का गौरव भी बढ़ गया है।
भारतीय महिला हॉकी टीम की इस कामयाबी में तरनतारन जिले की बेटी *बलजीत कौर* की उपलब्धि ने पूरे क्षेत्र का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। गांव *कक्का कंडियाला* के एक साधारण मिस्त्री परिवार से ताल्लुक रखने वाली बलजीत कौर ने अपनी मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है।
बलजीत कौर की इस उपलब्धि के बाद तरनतारन जिले के गांवों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों की ओर से जगह-जगह जश्न मनाया जा रहा है और बलजीत की कामयाबी का स्वागत किया जा रहा है। परिवार और गांववासियों के लिए यह गर्व का क्षण है कि उनके गांव की बेटी ने देश की महिला हॉकी टीम का हिस्सा बनकर एशियाई स्तर पर स्वर्ण पदक हासिल किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।