{"_id":"6aa94edb50b1a06c6d0216f2","slug":"video-athletes-displayed-their-prowess-in-the-karate-arena-2026-09-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"कराटे के मैदान में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, 15वीं राष्ट्रीय चैंपियनशिप में जीते पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कराटे के मैदान में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, 15वीं राष्ट्रीय चैंपियनशिप में जीते पदक
इंटरनेशनल पैशन टाइगर अकादमी की ओर से स्थानीय जनता पैलेस में 15वीं राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। अकादमी के अध्यक्ष जसवंत सिंह पड्डा और सचिव हरमीत सिंह टाइगर के नेतृत्व में आयोजित प्रतियोगिता में पंजाब के विभिन्न जिलों से पहुंचे कराटे खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
चैंपियनशिप के दौरान लड़के और लड़कियों के अलग-अलग वर्गों में मुकाबले करवाए गए। खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न मुकाबलों में पदक अपने नाम किए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं शिक्षा विभाग की अधिकारी मैडम राजिंदर कौर ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विशेष रूप से लड़कियों को कराटे सीखने और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर इंटरनेशनल पैशन टाइगर अकादमी के सचिव हरमीत सिंह टाइगर ने बताया कि अकादमी की ओर से पंजाब के विभिन्न स्कूलों में विद्यार्थियों को कराटे की नियमित ट्रेनिंग दी जा रही है। उन्होंने कहा कि अकादमी के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर देश और पंजाब का नाम रोशन कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।