{"_id":"6a92cde463091e8ff4073b04","slug":"video-ardas-organized-at-guru-nanak-college-moga-for-the-release-and-parole-of-imprisoned-sikh-prisoners-2026-08-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"बंदी सिंहों की रिहाई और पैरोल के लिए गुरु नानक कॉलेज मोगा में करवाई गई अरदास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदी सिंहों की रिहाई और पैरोल के लिए गुरु नानक कॉलेज मोगा में करवाई गई अरदास
मोगा शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी), श्री अमृतसर साहिब के अधीन चल रहे गुरु नानक कॉलेज मोगा में आज बंदी सिंहों की रिहाई, पैरोल तथा उनकी सेहत और तंदुरुस्ती के लिए विशेष धार्मिक समागम करवाया गया। इस अवसर पर श्री सुखमणि साहिब जी के पाठ के उपरांत विशेष अरदास की गई। समागम में गुरु नानक कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ-साथ कॉलेज के स्टाफ ने भी श्रद्धापूर्वक हिस्सा लिया। इस दौरान संगत ने वाहेगुरु के चरणों में अरदास करते हुए लंबे समय से जेलों में बंद बंदी सिंहों की जल्द रिहाई और उनकी पैरोल की मांग के साथ-साथ उनकी चढ़दी कला एवं अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की।समागम की अगुवाई शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता संजीत सिंह सन्नी गिल ने की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बंदी सिंहों की रिहाई के लिए संगत लगातार अपनी आवाज बुलंद कर रही है और आज का यह समागम भी इसी भावना के तहत करवाया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।