Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Allegations of extortion from traders in Morinda; former CM Charanjit Channi raises questions about police functioning.
{"_id":"6aed942e027fa0f93d07c82d","slug":"video-allegations-of-extortion-from-traders-in-morinda-former-cm-charanjit-channi-raises-questions-about-police-functioning-2026-11-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोरिंडा में व्यापारियों से रंगदारी मांगने के आरोप, पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोरिंडा में व्यापारियों से रंगदारी मांगने के आरोप, पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि पंजाब में फिरौती मांगने और कारोबारियों को धमकाने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। रोजाना व्यापारियों और कारोबारियों से फिरौती मांगी जा रही है, लेकिन पुलिस इन घटनाओं पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है।
मोरिंडा स्थित अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चन्नी ने कहा कि मोरिंडा और श्री चमकौर साहिब के कई व्यापारियों ने उन्हें बताया है कि अपनी जान बचाने के लिए उन्हें फिरौती देने को मजबूर होना पड़ रहा है। कुछ कारोबारियों ने धमकी देने वाले गैंगस्टरों को लाखों रुपये भी दिए हैं, लेकिन पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही।
उन्होंने बताया कि बीती रात भी पांच कारोबारी उनके आवास पर पहुंचे थे, जिनसे फिरौती मांगी जा रही है। इन कारोबारियों ने पुलिस को रेकी करने वाले संदिग्ध लोगों के बारे में भी जानकारी दी थी, लेकिन इसके बावजूद न तो कोई कार्रवाई हुई और न ही उनकी सुरक्षा के लिए कोई प्रबंध किया गया। चन्नी ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के नेता ऐसे लोगों को पुलिस कार्रवाई से बचाने का काम कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि वह अपने सुरक्षा कर्मी इन लोगों को दे रहें हैं जब कि सरकार व पुलिस कुछ नहीं कर रही है।
पीसीएस परीक्षा में गड़बड़ी की सीबीआई जांच की मांग
चन्नी ने पीसीएस परीक्षा में कथित गड़बड़ियों का मुद्दा उठाते हुए इसकी सीबीआई से जांच करवाने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार ने अपने चहेतों और पंजाब से बाहर के लोगों को अधिकतर नौकरियां देकर प्रदेश के युवाओं के साथ धोखा किया है।
उन्होंने कहा कि कई पदों की भर्तियां कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान निकाली गई थीं, जिनके परिणाम मौजूदा सरकार के समय आए हैं। इससे पहले भी पेपर लीक होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं और अब पीसीएस भर्ती में भी भ्रष्टाचार तथा अनियमितताओं के आरोप लग रहे हैं। इस मामले को लेकर विद्यार्थियों ने हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया है। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच सीबीआई से करवाई जानी चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।