{"_id":"6ae880acbd33713b67098ca4","slug":"video-accused-arrested-in-barnala-with-20-kg-of-opium-2026-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"बरनाला में 20 किलो अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला: पुलिस और सीआईए स्टाफ ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक ट्रक चालक को 20 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ट्रक के केबिन में अफीम छिपाकर मध्य प्रदेश से पंजाब लेकर आया था और इसे राज्य के विभिन्न शहरों में सप्लाई करने की तैयारी में था। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे ट्रक को भी कब्जे में ले लिया है।
एसपी (एच) बाल कृष्ण सिंगला ने बताया पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रक के माध्यम से अफीम की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस और सीआईए स्टाफ की टीम ने राजस्थान नंबर के ओपन बॉडी ट्रक को रोककर तलाशी ली। इस दौरान ट्रक के केबिन में छिपाकर रखी गई 20 किलोग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मंगल राम जिला जालंधर के रूप में हुई है। आरोपी ट्रक नंबर RJ-31GB-4704 में सवार था। पुलिस के अनुसार, ट्रक की बॉडी में उड़द की दाल लोड की हुई थी, जबकि अफीम केबिन में छिपाई गई थी, ताकि पुलिस की नजर से बचकर इसे पंजाब पहुंचाया जा सके।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ऐसे नशा तस्करी गिरोह से जुड़ा हुआ है, जो दूसरे राज्यों से अफीम और डोडा-पोस्त लाकर पंजाब के विभिन्न शहरों में सप्लाई करता था। इस संबंध में थाना सिटी बरनाला में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और नशा तस्करी के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।