{"_id":"6aeae68a9eacec62cf0a3088","slug":"video-aap-gen-z-in-politics-campaign-in-chandigarh-initiative-to-engage-youth-in-politics-jarnail-singh-2026-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में आप की ‘जेन-जी इन पॉलिटिक्स’ मुहिम, जरनैल सिंह ने किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में आप की ‘जेन-जी इन पॉलिटिक्स’ मुहिम, जरनैल सिंह ने किया शुभारंभ
आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ ने युवाओं को राजनीति से जोड़ने और उन्हें राजनीतिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी का अवसर देने के उद्देश्य से ‘जेन-जी इन पॉलिटिक्स’ अभियान की शुरुआत की है।
पार्टी के चंडीगढ़ प्रभारी जरनैल सिंह ने इस अभियान को सेक्टर 3 के प्रदेश पार्टी कार्यालय में लॉन्च किया।
जरनैल सिंह ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को राजनीति में भागीदारी के लिए प्रेरित करना, उनकी सोच और विचारों को मंच देना तथा उन्हें नेतृत्व करने के अवसर उपलब्ध करवाना है। पार्टी का मानना है कि देश की बड़ी युवा आबादी के बावजूद संसद और विधानसभा में युवाओं का प्रतिनिधित्व सीमित है। ऐसे में युवाओं की भागीदारी बढ़ाना समय की जरूरत है।
अभियान के तहत चंडीगढ़ के युवाओं को शहर की समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों पर अपने सुझाव देने का अवसर मिलेगा। युवा जनहित के मुद्दों पर काम करने के साथ राजनीति में सक्रिय भूमिका भी निभा सकेंगे। इसके माध्यम से उन्हें चुनाव लड़ने और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा।
पार्टी की इस पहल का संदेश है कि युवा शक्ति को राजनीति से जोड़कर चंडीगढ़ के साथ-साथ देश की राजनीति को नई सोच, नई ऊर्जा और नई दिशा दी जाए। इस मौके पर पार्टी के नेताओं में प्रेम गर्ग, दीपा दुबे, ओमकार सिंह औलख, योगेश ढींगरा सहित अन्य नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।