{"_id":"6ae6e45113e5ff02900cd4eb","slug":"video-18-year-old-youth-dies-in-a-road-accident-in-faridkot-2026-11-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में बस ने दो ट्रैक्टर ट्रॉलियों को मारी टक्कर, एक युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में बस ने दो ट्रैक्टर ट्रॉलियों को मारी टक्कर, एक युवक की मौत
फरीदकोट में अमृतसर-बठिंडा नेशनल हाईवे पर गांव कलेर के पास तेज रफ्तार बस का कहर देखने को मिला। एक निजी कंपनी की बस ने मिट्टी से जुड़े काम के सिलसिले में जा रही दो अलग-अलग ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को टक्कर मार दी। हादसे में 18 वर्षीय युवक की जान चली गई, जबकि उसका पिता गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद बस भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित स्कूल की दीवार से जा टकराई। मृतक की पहचान गांव ढुडी निवासी हुस्नदीप सिंह उर्फ जोत के रूप में हुई है, जबकि घायल पिता की पहचान बलराज सिंह के तौर पर हुई है। जानकारी के मुताबिक पिता-पुत्र अलग-अलग ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर सवार होकर फरीदकोट से अपने गांव लौट रहे थे।
गांव कलेर के पास पीछे से आई ए न्यू दीप कंपनी की बस ने पहले एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मारी और फिर दूसरी को भी अपनी चपेट में ले लिया। दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने हुस्नदीप सिंह को मृत घोषित कर दिया। उसके पिता का उपचार जारी है। उधर, अकाली दल वारिस पंजाब के वरिष्ठ नेता एवं कोटकपूरा हलका इंचार्ज रछपाल सिंह सोसन ने घटनास्थल पर पहुंचकर हादसे पर चिंता जताई। उन्होंने कलेर के पास हाईवे कट को हादसों का कारण बताते हुए प्रशासन से सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने और तेज रफ्तार बसों पर लगाम लगाने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।