{"_id":"6ae08aa561fd487e3901263a","slug":"punjab-congress-intensifies-election-preparations-kc-venugopal-urges-leaders-to-remain-united-2026-10-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंजाब कांग्रेस की चुनावी तैयारी तेज, केसी वेणुगोपाल ने नेताओं को दी एकजुट रहने की नसीहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब कांग्रेस की चुनावी तैयारी तेज, केसी वेणुगोपाल ने नेताओं को दी एकजुट रहने की नसीहत
Video Desk Amar Ujala Dot Com
Published by: Chandra Prakash Neeraj
Updated Tue, 27 Oct 2026 06:13 PM IST
Link Copied
पंजाब में कांग्रेस अपनी चुनावी रणनीति को धार दे रही है। नए प्रभारी और नए अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद अब सूबे में वरिष्ठ नेताओं के दौरे शुरू होंगे लेकिन इससे पहले धरातल पर पार्टी की एकजुटता और संगठनात्मक मजबूती दिखनी चाहिए। इसके लिए अब राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मोर्चा संभाला है।सोमवार को पंजाब कांग्रेस मुख्यालय में चार स्तर की मैराथन बैठकों के दौरान उन्होंने पार्टी की एकजुटता और चुनावी रणनीति पर सबकी साझा राय पर जोर दिया। खास बात यह रही कि उन्होंने पार्टी के उन नेताओं से भी फीडबैक लिया, जिन्होंने विभिन्न सीटों पर चुनाव लड़ा, मगर वे जीत नहीं पाए। केसी ने ऐसे नेताओं से उनकी हार के कारणों और उन सीटों की चुनौतियों के बारे में जानने का प्रयास किया, ताकि वहां की कमजोर कड़ियों और कमियों को दुरुस्त किया जा सके। केसी 25 अक्तूबर की देर शाम ही चंडीगढ़ पहुंच गए थे। सोमवार को उन्होंने कांग्रेस भवन में संगठनात्मक बैठकों का दौर शुरू किया। इन बैठकों में चुनावी तैयारी और वरिष्ठ नेताओं के बीच समन्वय पर चर्चा की गई। विभिन्न चरणों की बैठकों में केसी प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी, महासचिवों, कार्यकारी अध्यक्षों, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों, राजनीतिक मामलों की समितियों और क्षेत्रीय प्रभारियों से रूबरू हुए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।