{"_id":"699c5a4e5b6238ec270e47e9","slug":"political-battle-over-rs-500-crore-statement-sudhanshu-trivedi-attacks-congress-2026-02-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"500 करोड़ बयान पर सियासी संग्राम, सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
500 करोड़ बयान पर सियासी संग्राम, सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस को घेरा
Video Desk Amar Ujala Dot Com
Published by: चंद्रप्रकाश नीरज
Updated Mon, 23 Feb 2026 07:17 PM IST
Link Copied
नवजोत कौर सिद्धू के दिए 500 करोड़ के बयान को लेकर भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने एक बार फिर से कांग्रेस पर निशाना साधा है। सुधांशु त्रिवेदी प्रेस वार्ता के दौरान 500 करोड़ के मुद्दे को फिर से उठाया। उन्होंने कहा कि इससे पहले पंजाब से कांग्रेस नेता नवजोत कौर सिद्धू ने कहा था कि कांग्रेस में मुख्यमंत्री तभी बनता है जब कोई 500 करोड़ रुपये दे सके। हम यह बात खुद नहीं कह रहे हैं; हम उनके ही नेता के शब्दों को दोहरा रहे हैं। बता दें की कांग्रेस से पंजाब कांग्रेस से निष्कासित नेता नवजोत कौर सिद्धू ने आरोप लगाए थे की जो 500 करोड़ की अटैची देता है सीएम की कुर्सी उसे ही मिलती है। कौर के इस बयान के बाद पंजाब की सियासत गरमा गई थी। बीते साल दिसंबर माह में कौर ने विवादास्पद बयान दिया था कि जो व्यक्ति 500 करोड़ रुपये का सूटकेस देता है, वही मुख्यमंत्री बनता है। 6 दिसंबर को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा था कि अगर कांग्रेस उनके पति को पंजाब में मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करेगी, तो वे सक्रिय राजनीति में लौट आएंगे। उन्होंने कहा था की हमारे पास किसी पार्टी को देने के लिए पैसे नहीं हैं, लेकिन हम पंजाब को सुनहरा राज्य बना सकते हैं। हमारे पास 500 करोड़ रुपये नहीं हैं जो मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए दिए जा सकें। इस बयान के बाद पार्टी ने उन्हें निलंबति किया था। बता दें कि नवजोत कौर 2012 में बीजेपी के टिकट पर अमृतसर ईस्ट से विधायक चुनी गई थीं और मुख्य संसदीय सचिव रहीं। बाद में उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन की थी। साथ ही नवजोत कौर सिद्धू ने कांग्रेस के कई नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए थे जिसमे से पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग भी शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।