पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) में बुधवार से सीनेट चुनाव की ग्रेजुएट कांस्टीट्यूएंसी के वोटों की गिनती शुरू हो गई। मतगणना में दो से तीन दिन लगने की संभावना है। 20 सितंबर को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ समेत 282 बूथों पर मतदान हुआ था। इसमें 14.68 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाला। 26 सितंबर तक नतीजे आने की संभावना है। सीनेट चुनाव चार साल बाद हुए हैं। इससे पहले 2021 में चुनाव हुए थे। चुनाव कराने की मांग को लेकर करीब 26 दिन आंदोलन भी चला था। इसमें पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस, मलविंदर कंग और सिमरत कौर बादल समेत कई नेताओं ने समर्थन दिया था। उम्मीदवार कमलजीत सिंह ने कहा कि करीब 6.25 लाख की मतदाता सूची में कई ऐसे नाम भी हैं, जो अब जीवित नहीं हैं या विदेश में बस चुके हैं। उनके मुताबिक सूची को अपडेट किया जाए तो करीब 3.50 लाख मतदाता ही रहेंगे। ऐसे में मतदान प्रतिशत को इसी आधार पर देखा जाना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।