{"_id":"69bfd9b1e1757cb17b021f79","slug":"haryana-weather-update-fog-rain-and-strong-winds-alert-wheat-crop-at-risk-2026-03-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरियाणा मौसम अपडेट: कोहरा, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, गेहूं फसल पर खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा मौसम अपडेट: कोहरा, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, गेहूं फसल पर खतरा
दो दिन लगातार बारिश के चलते वातावरण में नमी का स्तर सामान्य से अधिक हो गया। इसके चलते मार्च के तीसरे सप्ताह में प्रदेश के अधिकतर जिलों में सुबह के समय घंटों कोहरा छाया रहा। धूप खिलने के बाद लोगों को कोहरे से राहत मिली। कोहरे के चलते हिसार में सुबह के समय दृश्यता 50 मीटर तक रही। शनिवार को एक नया पश्विम विक्षोभ सक्रिय होने से रविवार- सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश व तेज हवाओं के चलने की आशंका है। हरियाणा में पिछले एक सप्ताह से मौसम लगातार परिवर्तनशील बना हुआ है। 16 जिलों में बूंदाबांदी से लेकर मध्यम दर्जे की बारिश होने के बाद तापमान में गिरावट आई है। दिन व रात के तापमान सामान्य से नीचे बने हुए हैं। होली के दो सप्ताह बाद शनिवार की सुबह कोहरा छाया रहा। दोपहर होते हुए मौसम काफी हद तक साफ हो गया। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि अगले तीन दिनों तक प्रदेश में एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। बिखराव वाली बारिश और तेज़ गति से हवाएं चलने के आसार हैं। नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से हरियाणा में 22-23 मार्च के दौरान एक बार फिर से मौसम में आंशिक बदलाव देखने को मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।