{"_id":"6af300acfc83b9e4d10f15ac","slug":"cm-saini-attacks-punjab-government-aap-counters-on-1600-crore-flood-relief-amount-2026-11-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीएम सैनी ने पंजाब सरकार को घेरा, ₹1600 करोड़ बाढ़ राहत राशि पर आप का पलटवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम सैनी ने पंजाब सरकार को घेरा, ₹1600 करोड़ बाढ़ राहत राशि पर आप का पलटवार
Video Desk Amar Ujala Dot Com
Published by: Chandra Prakash Neeraj
Updated Tue, 10 Nov 2026 05:06 PM IST
Link Copied
चुनाव से पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब को पिछले साल केंद्र की ओर से जारी बाढ़ राहत राशि का मुद्दा उठाकर सियासी पारा बढ़ा दिया है। इस मसले पर उन्होंने प्रदेश की आम आदमी पार्टी सरकार को निशाने पर लिया है। उधर, सैनी के बयान पर आप नेताओं ने भी पलटवार करते हुए उन्हें हरियाणा के मुद्दों पर ध्यान देने की सलाह दी है। हाल ही में हरियाणा सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभार्थियों को डीबीटी के माध्यम से राशि हस्तांतरित करने के कार्यक्रम के दौरान सीएम सैनी ने इस मुद्दे को सियासी हवा दी थी। उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल बाढ़ के दौरान पंजाब के लिए 1600 करोड़ रुपये की सहायता घोषित की थी लेकिन पंजाब सरकार अब भी केंद्र से पैसा नहीं मिलने की बात कह रही है जबकि यह राशि दूसरे कामों में खर्च कर दी गई। सैनी ने यह भी दावा किया था कि अपने दौरे के दौरान पंजाब के किसानों ने उन्हें बताया कि बहुत से लोग अभी तक मुआवजे का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने भगवंत मान पर चुनाव से पहले किए गए वादे पूरे नहीं करने और बाढ़ प्रभावित किसानों को पर्याप्त मुआवजा नहीं देने का आरोप लगाया। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि बाढ़ राहत पैकेज के नाम पर केंद्र सरकार ने सिर्फ गुमराह किया है। केंद्र जिन नियमित योजनाओं के आवंटन को राहत राशि बता रहा है, वे बाढ़ नहीं आने की स्थिति में भी राज्य को मिलने थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।