{"_id":"69789c1ee04d0266e70adb8e","slug":"2-deaths-due-to-china-door-in-ludhiana-panchayats-take-strict-decision-police-conduct-raids-2026-01-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"लुधियाना में चाइना डोर से 2 मौतें: पंचायतों का सख्त फैसला, पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना में चाइना डोर से 2 मौतें: पंचायतों का सख्त फैसला, पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी
लुधियाना में चाइना के मांझे (चाइनीज डोर) से 15 वर्षीय तरनजोत सिंह और महिला सरबजीत कौर की मौत के बाद अब पुलिस प्रशासन के साथ आम जनता ने भी कड़े फैसले लेना शुरू कर दिया है। गांव की पंचायतें चाइना मांझे के खिलाफ प्रस्ताव पास करने लगी हैं। पातशाही छेवीं की चरण छोह प्राप्त एतिहासिक गांव सुधार में तो पतंग उड़ाने पर ही पूर्ण पाबंदी लगाई गई है। वहीं मृतक सरबजीत कौर के ससुराल अकालगढ़ गांव की पंचायत ने प्रस्ताव पास करके चाइना मांझा बेचने और इसका इस्तेमाल करने वालों को पकड़वाने और सामाजिक बहिष्कार करने का फैसला लिया गया है। वहीं नई आबादी अकालगढ़ की पंचायत ने भी इस मामले में कड़े फैसले लेने के लिए आपात बैठक बुला ली है। इसके अलावा अन्य गांव की पंचायतों ने भी चाइना डोर के खिलाफ प्रस्ताव पास करने के लिये बैठकें बुलाने का सिलसिला शुरू कर दिया है। उधर, डीएसपी दाखा वरिंदर सिंह खोसा ने थाना दाखा, जोधां और सुधार के प्रभारियों, अधिकारीयों और मुलाजिमों के साथ चाइना डोर के खिलाफ सोमवार बाद दोपहर विशेष अभियान शुरू किया है, जिसके चलते ये गैर कानूनी डोर बेचने वालों की सांसें फूल गई हैं। ताबड़तोड़ छापामारी चल रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।