Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Shopkeepers in Amritsar, who have been struggling for one and a half to three years to get electricity connections, staged a protest.
{"_id":"6b095cdd5d15b7d05a0f15aa","slug":"video-shopkeepers-in-amritsar-who-have-been-struggling-for-one-and-a-half-to-three-years-to-get-electricity-connections-staged-a-protest-2026-11-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में बिजली कनेक्शन के लिए डेढ़ से तीन साल से परेशान दुकानदारों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में बिजली कनेक्शन के लिए डेढ़ से तीन साल से परेशान दुकानदारों ने दिया धरना
कैनाल कॉलोनी में बिजली कनेक्शन नहीं मिलने से परेशान दुकानदारों ने बिजली विभाग के कार्यालय के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया। दुकानदार डेढ़ से तीन साल से कनेक्शन के लिए कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं। किसान संगठन के नेता भी उनके समर्थन में पहुंचे और पुडा कार्यालय के घेराव की चेतावनी दी।
दुकानदार बलहार सिंह ने बताया कि उन्होंने एससीओ नंबर 17 खरीदा है। पहले दो ट्रांसफार्मर लगाने की शर्त बताई गई थी, लेकिन अब नई शर्तें लगाई जा रही हैं। बलजिंदर सिंह ने कहा कि वर्ष 2022 में प्लॉट खरीदने के बाद भी निर्माण के लिए अस्थायी कनेक्शन नहीं मिला और जनरेटर से काम करवाना पड़ा।
निगरानी अभियंता अजीतपाल सिंह बुलदानी ने कहा कि पुडा को सप्लाई कोड 24 के तहत एनओसी की शर्तें पूरी करनी होंगी। इसके बाद ही स्थायी कनेक्शन मिलेंगे। पुराने अस्थायी कनेक्शन भी बंद किए जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।