{"_id":"6a8d4af43188a790ba01d030","slug":"video-protest-by-doctors-and-staff-of-aam-aadmi-clinics-in-amritsar-2026-08-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में आम आदमी क्लीनिक के डॉक्टरों-कर्मचारियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में आम आदमी क्लीनिक के डॉक्टरों-कर्मचारियों का प्रदर्शन
आम आदमी क्लीनिकों में तैनात डॉक्टरों, फार्मासिस्टों और अन्य कर्मचारियों ने मंगलवार को अपनी मांगों को लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। अमृतसर में कर्मचारियों ने सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर एकत्र होकर नारेबाजी की और सरकार से मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की।
स्टेट साझा फ्रंट यूनियन के चेयरमैन और जिला अमृतसर फार्मासिस्ट यूनियन के प्रधान प्रदीप गुप्ता ने कहा कि पिछले महीने 27 तारीख को भी कर्मचारियों ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया था। उस दौरान निदेशक और एमडी स्तर के अधिकारियों के साथ बैठक हुई थी। अधिकारियों ने 15 दिन के भीतर मांगों का समाधान कर नोटिफिकेशन जारी करने का भरोसा दिया था। उन्होंने कहा कि अब करीब 28-29 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया।
कर्मचारियों ने कैजुअल और मेडिकल लीव की सुविधा, वेतन में बढ़ोतरी तथा स्वास्थ्य विभाग के अधीन किए जाने की मांग की। उनका कहना है कि पिछले तीन-चार वर्षों से वेतन में कोई उचित बढ़ोतरी नहीं हुई है।
प्रदीप गुप्ता ने कहा कि कर्मचारी संघर्ष नहीं करना चाहते, बल्कि सरकार से बातचीत के जरिए मांगों का समाधान चाहते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द मांगें नहीं मानी गईं तो पंजाब भर के आम आदमी क्लीनिकों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगें पूरी होने से मरीजों को होने वाली परेशानी से भी बचाया जा सकेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।