{"_id":"6aed8babcaaffabd7c0bd79c","slug":"video-markets-in-amritsar-come-alive-on-dhanteras-crowds-of-shoppers-turn-out-2026-11-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर अमृतसर के बाजारों में लौटी रौनक, उमड़ी खरीदारों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर अमृतसर के बाजारों में लौटी रौनक, उमड़ी खरीदारों की भीड़
धनतेरस के अवसर पर अमृतसर के बाजारों में खरीदारी को लेकर खास रौनक देखने को मिली। न्यू अमृतसर के सामने जीटी रोड स्थित तनिष्क शोरूम सहित शहर के प्रमुख आभूषण प्रतिष्ठानों पर सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ उमड़ने लगी। सोना, चांदी और नए बर्तन खरीदने की सदियों पुरानी परंपरा के चलते लोग परिवार सहित खरीदारी करने पहुंचे। महिलाओं में सोने की चेन, कंगन, अंगूठियां और बालियां खरीदने को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दिया।
ग्राहक सोनिया कपूर ने बताया कि धनतेरस पर सोना, चांदी और नए बर्तन खरीदना पीढ़ियों से चली आ रही परंपरा है। इस दिन खरीदी गई वस्तुओं की रात को विधि-विधान से पूजा की जाती है। झाड़ू खरीदने का भी विशेष महत्व माना जाता है। डॉ. शीतल शर्मा ने बताया कि उन्होंने त्योहार पर मिल रही विशेष छूट का लाभ उठाते हुए सोने के कंगन खरीदे। वहीं पूजा शर्मा ने कहा कि धनतेरस पर अपनी सामर्थ्य के अनुसार नई वस्तु खरीदना सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।
तनिष्क शोरूम के प्रतिनिधि शौर्य ने बताया कि इस बार ग्राहकों में अच्छा उत्साह है। शोरूम में आधुनिक कैरेट मीटर से पुराने सोने की मुफ्त शुद्धता जांच और आभूषणों की मुफ्त सफाई व पॉलिशिंग की सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा मेकिंग चार्ज में छूट और एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि त्योहार की तैयारियां करीब एक महीने पहले शुरू हो जाती हैं। ग्राहकों की पसंद के आभूषणों की अग्रिम बुकिंग भी की जाती है। बाजारों में बढ़ी चहल-पहल से व्यापारियों में भी उत्साह है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।