Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kolkata Teen Blindfolded, Set Ablaze; 3 Arrested, Was the Attack Filmed for a Social Media Reel?

रील की सनक या 500 रुपए ने ली जान?: कोलकाता में किशोर की आंखों पर पट्टी बांधकर डाला पेट्रोल, फिर लगा दी आग

Fri, 06 Nov 2026 03:45 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, को
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, को Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Fri, 06 Nov 2026 03:45 PM IST
सार

कोलकाता में तीन आरोपियों ने कथित तौर पर एक किशोर की आंखों पर पट्टी बांधकर उस पर पेट्रोल डाला और आग लगा दी। घटना का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस को शक है कि यह हमला सोशल मीडिया रील बनाने के लिए किया गया। लेकिन परिवार ने 500 रुपये के पुराने विवाद का आरोप लगाया है। आखिर किशोर को क्यों जलाया गया? क्या रील बनाने के लिए इतनी खतरनाक हरकत की गई? आइए, सबकुछ विस्तार से जानते हैं...

विज्ञापन
Kolkata Teen Blindfolded, Set Ablaze; 3 Arrested, Was the Attack Filmed for a Social Media Reel?
कोलकाता में किशोर को आग लगाकर बनाया वीडियो - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां तीन आरोपियों ने कथित तौर पर एक किशोर की आंखों पर पट्टी बांधी और उसके शरीर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आरोप है कि इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, पीड़ित के परिवार ने हमले के पीछे पैसों के विवाद का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में दो नाबालिगों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


यह घटना दक्षिण कोलकाता के लेनिन नगर इलाके में 27 अक्तूबर को हुई थी। पुलिस के मुताबिक, किशोर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान आरोपियों ने उसे रास्ते में रोक लिया और एक तालाब के पास ले गए। वहां उसकी आंखों पर पट्टी बांध दी और जबरन सिर पर हेलमेट पहना दिया। किशोर ने इसका विरोध किया और हेलमेट उतारने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसे पेट्रोल पिलाने का भी प्रयास किया। इसके बाद उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई।
विज्ञापन


किशोर को आग लगाने का वीडियो कैसे सामने आया?
सोशल मीडिया पर इस घटना का कथित वीडियो सामने आया है। इसमें एक आरोपी स्कूटर की डिक्की से पेट्रोल की बोतल निकालता दिखाई दे रहा है। इसके बाद वह आंखों पर पट्टी बांधे किशोर पर पेट्रोल डालता है। दूसरा व्यक्ति एक आरोपी की तरफ माचिस फेंकता है। फिर आरोपी माचिस की तीली जलाकर किशोर की ओर फेंक देता है। आग लगते ही किशोर चीखने लगता है और जलते हुए भागता दिखाई देता है। आसपास के लोग उसे बचाने के लिए दौड़ पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या महज 500 रुपये के विवाद में किशोर को जलाया गया?
पीड़ित के परिवार का आरोप है कि इस हमले के पीछे पैसों का पुराना विवाद है। परिवार के मुताबिक, किशोर ने करीब छह महीने पहले एक आरोपी से 500 रुपये उधार लिए थे। हालांकि, वह यह रकम पहले ही लौटा चुका था। इसके बावजूद उसे निशाना बनाया गया। दूसरी तरफ पुलिस को शक है कि आरोपियों ने सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए घटना रिकॉर्ड की थी। पुलिस दोनों पहलुओं की जांच कर रही है।


पुलिस ने कब की गिरफ्तारी और किशोर की हालत कैसी है?

  • पुलिस के अनुसार, मामले में अब तक ये प्रमुख बातें सामने आई हैं।
  • घटना 27 अक्तूबर को दक्षिण कोलकाता के लेनिन नगर में हुई।
  • गरफा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।
  • गुरुवार को दो नाबालिगों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
  • किशोर की छाती और पेट पर जलने के घाव हैं।
  • अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है और हालत स्थिर बताई गई है।


क्या सोशल मीडिया रील बनाने के लिए किया गया हमला?
पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि शुरुआती जांच में सोशल मीडिया रील बनाने के लिए हमले का वीडियो रिकॉर्ड किए जाने का संदेह है। हालांकि, अभी इसे वारदात का पक्का कारण नहीं माना गया है। पुलिस अन्य संभावित वजहों की भी जांच कर रही है। जांच अधिकारी वायरल वीडियो की पड़ताल कर रहे हैं और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पूरी घटना किस क्रम में हुई और आरोपियों का असली मकसद क्या था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed