Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Body of postal worker found by a canal in Amritsar

अमृतसर में नहर किनारे मिला डाक कर्मी का शव

Fri, 06 Nov 2026 10:36 AM IST
Nivedita Nivedita
Updated Fri, 06 Nov 2026 10:36 AM IST
Body of postal worker found by a canal in Amritsar
अमृतसर के जंडियाला मार्ग पर नहर किनारे 57 वर्षीय तरसेम सिंह का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक डाक विभाग में कर्मचारी होने के साथ किराना दुकान भी चलाते थे।  वह रोजाना की तरह शुक्रवार सुबह दुकान का सामान लेने के लिए घर से निकले थे। कुछ देर बाद परिजनों को उनके सड़क पर गंभीर हालत में पड़े होने की सूचना मिली। परिजन मौके पर पहुंचे तो उनकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पत्नी के अनुसार तरसेम सिंह सुबह करीब साढ़े छह बजे चाय पीकर घर से निकले थे। करीब एक घंटे बाद सूचना मिली कि वह नहर के पास सड़क पर घायल अवस्था में पड़े हैं। रिश्तेदार बलकार सिंह ने बताया कि उनके सिर और चेहरे से खून बह रहा था। उनकी जेब से करीब 10500 रुपये, मोबाइल और मोटरसाइकिल सुरक्षित मिले। हालांकि मोटरसाइकिल का अगला हिस्सा और लाइट टूटी हुई थी। परिजनों ने निष्पक्ष जांच और नहर किनारे पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। उनका कहना है कि नकदी और मोबाइल सुरक्षित मिलने से घटना को लेकर संदेह बना हुआ है। जांच अधिकारी अवतार सिंह ने बताया कि मृतक कोट खालसा के निवासी थे। प्रारंभिक जांच में शरीर पर किसी धारदार हथियार से हमले के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। हार्ट अटैक, मोटरसाइकिल से गिरने अथवा अज्ञात वाहन की टक्कर की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता। पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

अटारी-वाघा सीमा से 49 पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु लौटे वतन

05 Nov 2026

अमृतसर में नकदी चुराने के आरोप में दो गिरफ्तार, पिस्टल-मैगजीन और 20 कारतूस बरामद

05 Nov 2026

विकसित भारत 2047 के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे अहम: तरनजीत सिंह संधू

05 Nov 2026

अमृतसर में पुलिस मुठभेड़ में फरार अपराधी घायल, पैर में लगी गोली

05 Nov 2026

तरनतारन में डीसी कार्यालय के बाहर किसानों ने बिखेरा धान, सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

04 Nov 2026
विज्ञापन

कुंवर विजय प्रताप ने बहिबल कलां गोलीकांड की जांच को पहुंचाया नुकसान: तलवीर सिंह गिल

04 Nov 2026

फिल्म ‘पंजाब न भुल्लियो’ की अभिनेत्री अनन्या चड्ढा और गुरप्रीत कौर चड्ढा ने श्री हरमंदिर साहिब में टेका माथा

04 Nov 2026
विज्ञापन

अमृतसर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार और नशा तस्करी मामले में 11 आरोपी गिरफ्तार

03 Nov 2026

अमृतसर में ऑपरेशन CASO के तहत घर-घर तलाशी अभियान

03 Nov 2026

दुर्गियाना मंदिर की शिवपुरी का होगा जीर्णोद्धार, महासचिव अरुण खन्ना ने दी जानकारी

03 Nov 2026

अमृतसर में पुलिस ने चलाया घर-घर जांच अभियान, ऑपरेशन कासो के तहत की जांच

03 Nov 2026

अमृतसर में अचार के डिब्बे में मिली मरी हुई छिपकली

02 Nov 2026

अनगढ़ इलाके में अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस की सख्ती, घर-घर की छापेमारी

02 Nov 2026

आप के पूर्व विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह भाजपा में शामिल

02 Nov 2026

अमृतसर: पंजाब की सियासत में धालीवाल का बड़ा बयान, बोले- भाजपा दूसरे दलों के दागी नेताओं का कबाड़खाना

01 Nov 2026

अमृतसर: जमीनी विवाद में अंधाधुंध फायरिंग, एक की मौत, दूसरा घायल

01 Nov 2026

अमृतसर में नशे के हॉटस्पॉट इलाकों में पुलिस का कासो अभियान

31 Oct 2026

अजनाला से टिकट मिलने के बाद दरबार साहिब में नतमस्तक हुए कुलदीप सिंह धालीवाल

31 Oct 2026

शहीद भाई बेअंत सिंह सहित समूचे शहीदों का शहीदी दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया

31 Oct 2026

ग्वालमंडी में सरकारी बस की टक्कर से 24 वर्षीय युवक की मौत, बहन घायल

31 Oct 2026

अमृतसर में पाकिस्तानी तस्करों से जुड़े मॉड्यूल का पर्दाफाश, 8 गिरफ्तार

31 Oct 2026

पंजाब में पिज्जा-बर्गर की तरह हो रही नशे की होम डिलीवरी: अरुणा चौधरी

30 Oct 2026

हजूर साहिब बोर्ड मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का एसजीपीसी अध्यक्ष ने किया स्वागत

30 Oct 2026

एसजीपीसी की अंतरिंग कमेटी की बैठक में कई अहम फैसले, 20 नवंबर को होगा जनरल इजलास

30 Oct 2026

चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर डैनी बंडाला ने उठाए सवाल, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

30 Oct 2026

पंजा साहिब के शहीदों की कुर्बानी सिख इतिहास का स्वर्णिम अध्याय: एडवोकेट धामी

30 Oct 2026

छेहरटा के आरती देवा मंदिर में मनाया करवा चौथ का पर्व, सुहागिनों ने सुनी कथा

30 Oct 2026

अमृतसर में करवाचौथ पर आयोजित हुआ ‘करवा रॉयल’ कार्यक्रम, महिलाओं ने दी प्रस्तुतियां

30 Oct 2026

अमृतसर में 138 एनडीपीएस मामलों में जब्त नशीले पदार्थ नष्ट, 18.499 किलो हेरोइन और 50 किलो चरस शामिल

30 Oct 2026

अमृतसर देहाती पुलिस ने पकड़ा 30.80 लाख मिलीलीटर इथेनॉल, 17 हजार बोतल जहरीली शराब बनाने की थी साजिश

30 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed