{"_id":"6a9e9bce71e205ae7d0b90c3","slug":"video-congress-held-a-press-conference-on-various-issues-concerning-employees-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर: कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर: कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण कार्यालय में सोमवार को कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान AICC प्रवक्ता विंग कमांडर अनूमा आचार्या, पंजाब कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. राज कुमार वेरका, कार्यकारी अध्यक्ष डैनी बंडाला, अमृतसर शहरी कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ मित्तू मदान और PPCC प्रवक्ता नरेंद्रपाल सिंह संधू मौजूद रहे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए विंग कमांडर अनूमा आचार्या ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार ने पुरानी पेंशन योजना (OPS) लागू करने की घोषणा तो कर दी, लेकिन कर्मचारियों को अब तक इसका वास्तविक लाभ नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि नवंबर 2022 में OPS लागू करने संबंधी नोटिफिकेशन जारी किया गया था, लेकिन इसकी विस्तृत योजना और SOP आज तक जारी नहीं की गई। जनवरी 2023 में कमेटी गठित की गई, लेकिन जनवरी 2025 में हाईकोर्ट में मामला सामने आने पर पता चला कि SOP तक तैयार नहीं हुई थी।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकारों ने OPS लागू की, जबकि पंजाब में कर्मचारियों से किया वादा पूरा नहीं हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।