फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   drug and arms smuggling network in Amritsar 15 pistols and five kg of heroin seized two arrested

अमृतसर में नशा-हथियार तस्करी नेटवर्क पर वार: 15 पिस्तौल और पांच किलो हेरोइन बरामद, दो आरोपी भी धरे गए

Mon, 07 Sep 2026 01:08 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: Nivedita Updated Mon, 07 Sep 2026 01:08 PM IST
सार

थाना घरिंडा में एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर हथियार और हेरोइन की सप्लाई के स्रोत के साथ ही आगे सप्लाई किए जाने वाले नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
drug and arms smuggling network in Amritsar 15 pistols and five kg of heroin seized two arrested
आरोपियों से बरामद सामान - फोटो : संवाद

विस्तार

अमृतसर जिला देहात पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ और अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 15 अवैध पिस्तौल और पांच किलो हेरोइन बरामद की है। 
विज्ञापन


आईजी बॉर्डर रेंज गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी विदेश में बैठे हैंडलरों के संपर्क में थे। हैंडलरों के निर्देश पर आरोपियों को अवैध हथियार और नशे की खेप मिलती थी, जिसे आगे सप्लाई किया जाता था।
विज्ञापन


मामले में थाना घरिंडा में एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर हथियार और हेरोइन की सप्लाई के स्रोत के साथ ही आगे सप्लाई किए जाने वाले नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में आरोपियों के विदेशी हैंडलरों से संपर्क और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के दौरान पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने और इसमें शामिल अन्य आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed