{"_id":"6a941b9f9168f2c7e00bdc82","slug":"video-commotion-by-passengers-at-amritsar-airport-2026-08-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, अमृतसर की फ्लाइट 18 घंटे लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, अमृतसर की फ्लाइट 18 घंटे लेट
श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार सुबह यात्रियों ने फ्लाइट में करीब 18 घंटे की देरी को लेकर जमकर हंगामा किया। लंबे समय तक इंतजार करने से नाराज यात्रियों ने टिकट काउंटर पर पहुंचकर एयरलाइन कर्मचारियों के साथ बहस की और जल्द उड़ान रवाना करने की मांग की।
इस दौरान एक महिला यात्री अपने छोटे बच्चे के साथ एयरपोर्ट पर परेशान दिखाई दी। महिला ने कहा कि फ्लाइट लगातार लेट हो रही है और लंबे इंतजार के कारण बच्चे की देखभाल करना मुश्किल हो गया है। उसने सवाल उठाया कि आखिर इतनी देरी के दौरान वह बच्चे को कहां लेकर जाए और कैसे संभाले।
वहीं, एक युवक ने बताया कि फ्लाइट में देरी के कारण उसकी नौकरी पर भी संकट खड़ा हो गया है। उसे समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचना था, लेकिन लगातार देरी के चलते उसकी परेशानी बढ़ गई।
यात्रियों का आरोप है कि उन्हें फ्लाइट की देरी को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही थी। टिकट काउंटर पर यात्रियों और कर्मचारियों के बीच काफी देर तक बहस होती रही। एयरपोर्ट पर मौजूद अन्य यात्रियों ने भी फ्लाइट में भारी देरी को लेकर नाराजगी जताई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।