{"_id":"6a94652357a7afa8de0f63c8","slug":"passengers-furious-over-17-hour-delay-commotion-at-spicejet-counter-at-amritsar-airport-amritsar-news-c-59-1-asr1003-119359-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: 17 घंटे की देरी से भड़के यात्री, अमृतसर एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट के काउंटर पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: 17 घंटे की देरी से भड़के यात्री, अमृतसर एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट के काउंटर पर हंगामा
Sun, 30 Aug 2026 10:45 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Sun, 30 Aug 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबई जाने वाली उड़ान पहले 8:40 बजे फिर 11 बजे बताई गई
यात्रियों ने रिफंड या वैकल्पिक उड़ान की व्यवस्था की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर।
श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार सुबह स्पाइसजेट की दुबई जाने वाली उड़ान में करीब 17 घंटे की देरी से यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। यात्रियों ने एयरलाइन के काउंटर पर हंगामा किया और उड़ान की स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।
यात्रियों के अनुसार उड़ान पहले रात 8:40 बजे रवाना होनी थी। बाद में इसका समय बढ़ाकर रात 11 बजे कर दिया गया। इसके बाद यात्रियों को करीब 17 घंटे की देरी की जानकारी दी गई। लंबे इंतजार से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। कई यात्री बच्चों के साथ एयरपोर्ट पहुंचे थे।
यात्रियों ने आरोप लगाया कि एयरलाइन ने देरी की स्पष्ट जानकारी समय पर नहीं दी। उनकी समस्याएं सुनने के लिए कोई जिम्मेदार अधिकारी भी मौके पर नहीं पहुंचा। यात्रियों ने देरी का कारण बताने और तत्काल समाधान की मांग की।
विज्ञापन
रिफंड या वैकल्पिक उड़ान की मांग
यात्रियों ने टिकट का रिफंड देने या वैकल्पिक उड़ान उपलब्ध कराने की मांग की। उनका कहना था कि लंबी देरी से आगे की यात्रा की योजना प्रभावित हुई है। यात्रियों ने डीजीसीए के नियमों का हवाला देते हुए कहा कि उड़ान में लंबी देरी होने पर नियमों के अनुसार यात्रियों को जरूरी सुविधाएं तथा निर्धारित परिस्थितियों में वैकल्पिक यात्रा या रिफंड की सुविधा मिलनी चाहिए। यात्रियों ने एयरलाइन से स्पष्ट जानकारी देने और उनकी परेशानी दूर करने की मांग की।