Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Ujjain's Shortex Plant: Boosting Farmers' Income with Free Crop Cleaning & Grading
{"_id":"69fda92a59e045b7b0095207","slug":"ujjains-shortex-plant-boosting-farmers-income-with-free-crop-cleaning-grading-ujjain-news-c-1-1-noi1228-4255647-2026-05-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: जानिए क्या है शॉर्टेक्स प्लांट, उज्जैन में क्यों हो रहा इसका निर्माण, किसानों को क्या होगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: जानिए क्या है शॉर्टेक्स प्लांट, उज्जैन में क्यों हो रहा इसका निर्माण, किसानों को क्या होगा लाभ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 07:20 PM IST
Link Copied
चिमनगंज मंडी मे प्रदेश का पहला सरकारी शॉर्टेक्स प्लांट बनाया जा रहा है, जिससे किसानों को अपनी उपज की निशुल्क सफाई और ग्रेडिंग करवाने की सुविधा जल्द मिलेगी। इस प्लांट के बनने से किसानों को अपनी फसल के अधिक दाम मिलने की उम्मीद है।
कृषि उपज मंडी सचिव राजेश गोयल ने बताया कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंडियों में शॉर्टेक्स प्लांट लगाने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद उज्जैन की कृषि उपज मंडी का चयन किया गया था। उन्होंने बताया कि शॉर्टेक्स प्लांट का निर्माण अंतिम चरण में है और जल्द ही इसका लोकार्पण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के हाथों करवाया जाएगा। इस प्लांट की क्षमता 10 टन प्रति घंटा है और इसमें किसान अपनी उपज लाकर निशुल्क ही उसकी ग्रेडिंग और साफ सफाई करवा पाएंगे। इससे किसानों को मंडी नीलामी में अपनी उपज के अच्छे भाव मिलेंगे। बताया जाता है कि शॉर्टेक्स प्लांट के बनने से किसानों को कई फायदे होंगे, जैसे कि उनकी उपज की गुणवत्ता में सुधार, उपज के दाम में वृद्धि, और मंडी में उपज की बिक्री में आसानी। इससे किसानों की आय में वृद्धि होगी और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
नई पहल बनेगी कारगर
मध्य प्रदेश सरकार की इस पहल से किसानों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। शॉर्टेक्स प्लांट का निर्माण एक महत्वपूर्ण कदम है जो किसानों के हित में है और उनकी उपज की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद करेगा।
अभी आती है यह समस्या
वर्तमान मंडी व्यवस्था में किसान अपनी उपज को खेतों से कटाकर सीधे मंडी में पहुंचते हैं। उपज में कई बार नमी, मिट्टी ओर दूसरी चीजों के कारण इसके कम दाम मिलते हैं। किसानों को भी अपनी उपज का दाम अधिक से अधिक मिल पाए, इसीलिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंडियों में शॉर्टेक्स प्लांट लगाने के निर्देश दिए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।