फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Mohan met National President Nitin Naveen and central leaders and ministers during his visit to De

MP: सीएम यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और केंद्रीय मंत्रियों से की मुलाकात,शुभेंदु अधिकारी को दी बधाई

Fri, 08 May 2026 06:53 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Fri, 08 May 2026 06:53 PM IST
सार


दिल्ली दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित कई केंद्रीय नेताओं और मंत्रियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के विकास, शिक्षा नीति और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष को मध्य प्रदेश आने का निमंत्रण भी दिया। वहीं, पश्चिम बंगाल के विधायक दल का नेता चुने जाने पर शुभेंदु अधिकारी को बधाई दी। 

विज्ञापन
MP News: CM Mohan met National President Nitin Naveen and central leaders and ministers during his visit to De
सीएम मोहन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन से संगठन और सरकार को लेकर लंबी चर्चा की। सीएम उन्हें मध्य प्रदेश आने का निमंत्रण भी दिया। नितिन ने भी मध्य प्रदेश सरकार के काम पर प्रसन्नता जाहिर की। मुख्यमंत्री ने शिक्षा मंत्री प्रधान से भी प्रदेश का दौरा करने का आग्रह किया। प्रधान जून के पहले या दूसरे हफ्ते में भोपाल आ सकते हैं। डॉ. यादव ने शुभेंदु अधिकारी को भाजपा विधायक दल के नेता चुने जाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि शुभेंदु के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में विकास का नया सूरज उगेगा। केंद्रीय नेताओं से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडिया से कहा कि मुझे इस बात का संतोष और आनंद है कि मध्य प्रदेश में सरकार बनने के बाद हमने कई जन कल्याणकारी योजनाएं शुरू कीं। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ संगठन-सरकार समेत कई राष्ट्रीय मुद्दों पर बात की। उन्होंने हमारे कामकाज पर प्रसन्नता जाहिर की। भविष्य में हमारे प्रदेश में सिंहस्थ सहित कई बड़े आयोजन होने वाले हैं। इन आयोजनों में सरकार और संगठन की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: मध्य प्रदेश में बढ़ती आत्महत्याएं चिंता का विषय,15 हजार के आंकड़ों के साथ देश में तीसरे स्थान पर एमपी
विज्ञापन


पूरे देश के लिए मॉडल बनेंगे सांदीपनि विद्यालय
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हम अगर शिक्षा नीति-2020 की बात करें, तो यह सबसे पहले मध्य प्रदेश में लागू हुई। हमारे सांदीपनि विद्यालय पूरे देश के लिए मॉडल बनेंगे। हमने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को निमंत्रण दिया है कि वे दो दिन यहां दौरा करें। हमारे सांदीपनि विद्यालय देखें। हम चाहते हैं कि उच्च शिक्षा-तकनीकी शिक्षा सहित कई प्रकार के विषयों को लेकर मध्य प्रदेश सरकार भारत सरकार के साथ मिलकर काम करे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  हिंदी पत्रकारिता के 200 साल: 3 दिवसीय राष्ट्रीय विमर्श प्रणाम उदंत मार्तण्ड आज से, देशभर के संपादक आ रहे भोपाल

कदम से कदम मिलाकर चलेगा बंगाल
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बंगाल में विधायक दल ने नए नेता का चयन किया है। हमारा सौभाग्य है कि आजादी के 75 वर्ष में पश्चिम बंगाल में कमल खिला है और बंगाल में शुभेंदु अधिकारी विधायक दल के नेता चुन लिए गए हैं। शुभेंदु शनिवार को शपथ ग्रहण करेंगे। बंगाल की जीत के बाद देशभर में प्रसन्नता का माहौल है। अब बंगाल में विकास का सूरज निकलेगा। उन्होंने कहा कि शुभेंदु के नेतृत्व में देश के बाकी राज्यों के साथ-साथ बंगाल भी कदम से कदम मिलाकर विकास करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ेगा। कांग्रेस-कम्युनिस्ट और टीएमसी ने बंगाल को बहुत पीछे धकेला है। लेकिन, अब इतिहास को पीछे छोड़ बंगाल आगे बढ़ेगा। मैं शुभेंदु अधिकारी और सारे मित्रों को बधाई देता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed