नागपंचमी पर्व पर वर्ष में केवल एक बार खुलने वाले भगवान श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए 10 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इसे ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। कर्कराज पार्किंग में वाहनों को पार्क किया जाएगा, जहां से दर्शन के लिए कतार लगना प्रारंभ होगी।
29 जुलाई को नागपंचमी पर्व को लेकर संभागायुक्त संजय गुप्ता, एडीजी उमेश जोगा, डीआईजी नवनीत भसीन, कलेक्टर रौशन कुमार सिंह औश्र पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर स्थित श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर में किया गया। इस दौरान मंदिर के महंत विनीत गिरी महाराज, प्रशासक प्रथम कौशिक और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें:
लंबा सियासी अनुभव, संघ और PM मोदी के करीबी, जाति समीकरण में भी फिट; ये नेता होगा नया उपराष्ट्रपति?
अधिकारियों ने कर्कराज पार्किंग स्थल से होते हुए गंगा गार्डन, चारधाम मंदिर पार्किंग मार्ग, जिगजैग रास्ता, हरसिद्धि चौराहा और बड़ा गणेश मंदिर होते हुए श्री महाकालेश्वर मंदिर के प्रवेश मार्ग का अवलोकन किया। कलेक्टर सिंह ने दर्शन मार्ग में पर्याप्त बेरिकेटिंग किए जाने के निर्देश दिए। नागपंचमी पर्व के दिन प्रवेश और निकास के मार्ग अलग-अलग रखे जाएंगे। उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए स्वास्थ्य सुविधा और पेयजल की समुचित व्यवस्था करने को कहा। स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए गए कि मंदिर परिसर में अस्थायी प्राथमिक चिकित्सा केंद्र स्थापित किया जाए, जहां सभी आवश्यक दवाइयां और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हों। इसके साथ ही घोषणा प्रणाली (अनाउंसमेंट सिस्टम) को सुदृढ़ करने तथा विभिन्न स्थानों पर संकेतक (साइन बोर्ड) लगाए जाने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को दिशा-निर्देश आसानी से प्राप्त हो सकें।
ये भी पढ़ें:
एकतरफा प्यार में जीजा बना 'जल्लाद', साली का उजाड़ा परिवार; बच्चों की हत्या की खौफनाक कहानी
300 सुरक्षाकर्मियों को पुल पर खड़ा कर की गई जांच
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए उपयोग में लिए जाने वाले विश्रामधाम से शिखर को जोड़ने वाले पुल की क्षमता का परीक्षण किया गया। इस परीक्षण के दौरान 300 सुरक्षाकर्मियों को पुल पर खड़ा कर उनसे गतिविधियां करवाई गईं। इस अवसर पर मंदिर प्रबंध समिति के डिप्टी कलेक्टर व उप प्रशासक एस. एन. सोनी, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री गौतम अहिरवार, सहायक प्रशासक शिवकांत पांडे, देवेंद्र परमार, मूलचंद जूनवाल, विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी जयंत राठौर, सुरक्षा प्रभारी अनुराग चौबे आदि उपस्थित थे।