Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Baba Mahakal Bhasm Aarti decorated with foreign currency notes gave divine darshan during Bhasm Aarti
{"_id":"680ee0f150a288e6f7081c56","slug":"baba-mahakal-decorated-with-foreign-currency-notes-gave-divine-darshan-during-bhasm-aarti-today-ujjain-news-c-1-1-noi1228-2885102-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baba Mahakal Bhasm Aarti: विदेशी करेंसी के नोटों से सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में दिए दिव्य दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baba Mahakal Bhasm Aarti: विदेशी करेंसी के नोटों से सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में दिए दिव्य दर्शन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Mon, 28 Apr 2025 08:04 AM IST
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज वैशाख शुक्ल पक्ष की प्रथमा तिथि सोमवार पर बाबा महाकाल का विदेशी करेंसी से विशेष शृंगार किया गया। इस दौरान भस्म आरती के लिए सुबह चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पंडे पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से बने पंचामृत को अर्पित कर किया।
इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरिओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को चांदी का मुकुट और रुद्राक्ष की माला धारण करवाई गई। वैशाख के शृंगार की विशेष बात यह रही कि आज बाबा महाकाल को विदेशी करेंसी के नोट से सजाया गया। शृंगार के बाद बाबा महाकाल के ज्योतिर्लिंग को महानिर्वाणी अखाड़े के द्वारा भस्म रमाई गई और फिर कपूर आरती कर भोग भी लगाया गया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, जिन्होंने बाबा महाकाल के इस दिव्य स्वरूप के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और बाबा महाकाल की भक्ति में लीन होकर जय श्री महाकाल का उद्घोष करने लगे।
राज्यपाल मिजोरम वीके सिंह ने किए महाकाल दर्शन
पूर्व आर्मी चीफ एवं केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री एवं वर्तमान में राज्यपाल मिजोरम वीके सिंह ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन-पूजन किये। पूजन आशीष पुजारी द्वारा सम्पन्न करवाया गया। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एसएन सोनी द्वारा सिंह का स्वागत व सत्कार किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।