{"_id":"6ac0f9326f203d314f065d28","slug":"three-accused-arrested-for-firing-at-and-robbing-a-liquor-shop-crime-news-tikamgarh-news-c-1-1-noi1349-4793093-2026-10-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"टीकमगढ़: शराब दुकान पर फायरिंग और लूट के मामले में 7.30 लाख का मशरूका जब्त, एक आरोपी अब भी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकमगढ़: शराब दुकान पर फायरिंग और लूट के मामले में 7.30 लाख का मशरूका जब्त, एक आरोपी अब भी फरार
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में मोहनगढ़ तिगैला स्थित सरकारी शराब दुकान पर सेल्समैन पर पिस्टल से फायरिंग कर लूटपाट करने के मामले में देहात थाना पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी कुलदीप यादव के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई .32 बोर की पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और सफेद रंग की ब्रेजा कार जब्त की है। मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।
सेल्समैन पर फायरिंग कर की थी लूटपाट
पुलिस के अनुसार, 1 अक्टूबर 2026 की दरम्यानी रात मुख्य आरोपी कुलदीप यादव निवासी शिवराजपुरा अपने साथियों के साथ ब्रेजा कार से मोहनगढ़ तिगैला स्थित सरकारी शराब दुकान पहुंचा था। आरोपियों ने सेल्समैन को जान से मारने की नीयत से पिस्टल से फायरिंग की और दुकान के अंदर घुसकर लूटपाट की। घटना के बाद फरियादी की शिकायत पर देहात थाने में अपराध क्रमांक 329/2026 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
होटल में छिपा मिला मुख्य आरोपी
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार अग्रवाल ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाहा और एसडीओपी राहुल कटरे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रजीत यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। देहात थाना पुलिस और साइबर सेल की टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टीकमगढ़ के कान्हा होटल में छिपे मुख्य आरोपी कुलदीप यादव को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने निशांत अहिरवार और देवेंद्र यादव को भी गिरफ्तार कर लिया।
7.30 लाख रुपये से अधिक की सामग्री जब्त
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 30,100 रुपये कीमत की पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ लगभग 7 लाख रुपये कीमत की सफेद रंग की ब्रेजा कार जब्त की है। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 7,30,100 रुपये बताई गई है। गिरफ्तार आरोपियों में कुलदीप यादव (28), निशांत अहिरवार (23) और देवेंद्र यादव (33) शामिल हैं। पुलिस मामले में शामिल एक अन्य आरोपी की तलाश कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।