{"_id":"684c2c878571a7e0b60a6482","slug":"sonam-s-brother-govind-performed-the-pind-daan-of-raja-raghuvanshi-2025-06-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम के भाई गोविंद ने किया राजा रघुवंशी का पिंडदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम के भाई गोविंद ने किया राजा रघुवंशी का पिंडदान
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: सुरेश शाह Updated Fri, 13 Jun 2025 07:19 PM IST
Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद शिलांग पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। वहीं, दूसरी तरफ राजा रघुवंशी के परिजन अपने बेटे के मोक्ष की कामना को लेकर धार्मिक नगरी उज्जैन में पहुंचे। यहां उन्होंने सिद्धवट पर नारायण बलि का पूजन अर्चन कर पिंड बनाएं उनका पूजन किया और फिर इन्हें मां शिप्रा प्रवाहित किया। इस दौरान सोनम का भाई गोविंद भी रजा के परिवार वालों के साथ-साथ रहा। उसने राजा की मोक्ष की कामना को लेकर तर्पण किया और पूरे समय परिवार के साथ ही दिखाई दिया।
सोनम का भाई गोविंद आज सिद्धवट पर हुए पूजन अर्चन के दौरान राजा के परिवार के साथ शामिल रहा। उसने राजा की मोक्ष की कामना को लेकर तर्पण किया और पूरे समय परिवार के साथ ही दिखाई दिया। राजा के मोक्ष की कामना को लेकर सिद्धवट पर हुए पूजन अर्चन के दौरान शामिल हुए सोनम के भाई गोविंद ने मीडिया से बात करते हुुए चौंकाने वाला बयान दिया। गोविंद ने कहा कि, सोनम ने पूरे प्रदेश ही नहीं देशभर में हमारा नाम बदनाम कर दिया। वह शुरुआत से ही जिद्दी और गुस्से वाली थी। गोविंद ने बताया कि अगर मुझे राज कुशवाह और सोनम के अफेयर की जानकारी होती तो या तो मैं उन्हें भगा देता या फिर उनकी शादी करवा देता। परिवार की ओर से सोनम पर शादी का कोई दबाव नहीं था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।