फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Son River in spate, water flowing over the causeway; teachers and children risking their lives to reach school

वायरल वीडियो: सोन नदी उफान पर, पुलिया के ऊपर बह रहा पानी; जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंच रहे शिक्षक और बच्चे

Thu, 03 Sep 2026 08:30 PM IST
सिंगरौली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली Published by: सिंगरौली ब्यूरो Updated Thu, 03 Sep 2026 08:30 PM IST
Son River in spate, water flowing over the causeway; teachers and children risking their lives to reach school
सिंगरौली में लगातार हो रही बारिश से चितरंगी क्षेत्र में सोन नदी समेत नदी-नाले उफान पर हैं। कुढ़ेरी नाला से आगे तक मार्ग पर भारी जलभराव है। पुलिया के ऊपर से पानी बह रहा है, इसके बावजूद शिक्षक, अतिथि शिक्षक और स्कूली बच्चे इसी रास्ते से आवागमन करने को मजबूर हैं। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।

शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय खैरपुर, संकुल केंद्र वर्दी पहुंचने के लिए यही एकमात्र रास्ता बताया जा रहा है। बुधवार को प्रधानाध्यापक भोला श्रीवास्तव, अतिथि शिक्षक और विद्यालय के बच्चे पुलिया के ऊपर से बहते पानी के बीच स्कूल जाते दिखाई दिए। पानी का बहाव इतना अधिक था कि पुलिया का अधिकांश हिस्सा पानी में डूब गया था।

पुलिया का पता बताने लकड़ी के टुकड़े लगाए
जलभराव के कारण पुलिया के दोनों ओर लकड़ी के टुकड़े लगाए गए हैं, ताकि लोगों को पानी के नीचे पुलिया की स्थिति का अंदाजा हो सके। मौके की स्थिति देखकर साफ है कि पानी का बहाव तेज होने पर जरा-सी चूक किसी व्यक्ति को बहाव में ले जा सकती है। खासकर छोटे बच्चों के लिए यह रास्ता बेहद खतरनाक बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक पुलिया के ऊपर से पानी बह रहा है, तब तक इस मार्ग पर आवागमन रोक दिया जाना चाहिए। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन को तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।

अतरैला में सोन-गोपद का पाट पार कर स्कूल पहुंच रहे शिक्षक
इसी तरह चितरंगी विकासखंड के खैरपुर गांव के अतरैला क्षेत्र में भी बारिश के कारण हालात चिंताजनक हैं। यहां सोन और गोपद नदी का पाट करीब दो किलोमीटर तक फैला हुआ बताया जा रहा है। बारिश के दौरान दोनों नदियों का जलस्तर बढ़ने और तेज बहाव के बावजूद शिक्षक और अतिथि शिक्षक नदी पार कर विद्यालय पहुंचने को मजबूर हैं।

पढे़ं: जन्माष्टमी पर भगवान जुगल किशोर का अलौकिक शृंगार, हीरा जड़ित मुरली के होंगे दर्शन

ग्रामीणों के मुताबिक नदी का पानी गहरा होने के साथ बहाव भी तेज है। ऐसे में नदी पार करना अपने आप में जोखिम भरा है। क्षेत्र में मगरमच्छों का खतरा भी बताया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार मगरमच्छ गांव के भीतर तक पहुंच चुके हैं। ऐसे में बाढ़ के बीच नदी पार कर स्कूल पहुंचना शिक्षकों और छात्रों के लिए दोहरी मुसीबत बन गया है।

बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी
बारिश के दौरान नदी और पुलिया के ऊपर से पानी बहने के बावजूद स्कूली बच्चों और शिक्षकों का आवागमन जारी रहना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जलस्तर सामान्य होने तक ऐसे खतरनाक रास्तों पर आवागमन रोकने के साथ स्कूल पहुंचने के लिए सुरक्षित वैकल्पिक व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर बारिश का कहर: नई सड़क पर जर्जर मकान गिरा, पुराने घरों पर भी खतरा

03 Sep 2026

सीएम धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में बैठक, सुशासन और जनहित से जुड़ी नीतियों पर चर्चा

03 Sep 2026

पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : डीसी जींद

03 Sep 2026

VIDEO: बिजली गुल, पानी बंद और फोन ‘स्विच ऑफ’... आधी रात सड़क पर उतरे उपभोक्ता, दुबग्गा में लगाया जाम

03 Sep 2026

VIDEO: गुरु के घर से चेलों ने उड़ाए 90 हजार और जेवरात, सीसीटीवी में कैद हुईं संदिग्धों की तस्वीरें

03 Sep 2026
विज्ञापन

VIDEO: लखनऊ में धंसी सड़क फैजाबाद रोड पर हाई कोर्ट के पास बड़ा गड्ढा

03 Sep 2026

VIDEO: लखनऊ में चिनहट के कमता स्थित शंकरपुरी कॉलोनी में धंसी सड़क

03 Sep 2026
विज्ञापन

VIDEO: घर घर कान्हा राधा... में दिखे बाल गोपाल के मनमोहक रूप

03 Sep 2026

लुधियाना में सेम नाले में गिरा अनियंत्रित ट्रक

03 Sep 2026

VIDEO: कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर लोगों ने की खरीदारी, दुकानों पर लगी भीड़

03 Sep 2026

कानपुर: बिल्हौर के नसीरापुर गांव में एक साथ ढहे 18 मकान, खुले आसमान के नीचे आए ग्रामीण

03 Sep 2026

VIDEO: सांसद तनुज पुनिया ने बाबा साहेब को किया नमन, बोले- राहुल गांधी पर दर्ज मुकदमा वापस लिया जाए

03 Sep 2026

शिमला: जन्माष्टमी से पहले लोअर बाजार में उमड़ी भीड़, लड्डू गोपाल की ड्रेस खरीदने पहुंचीं महिलाएं

03 Sep 2026

ऊना के डीएवी स्कूल में नन्हे बच्चों ने राधा-कृष्ण बन मनाया जन्माष्टमी उत्सव

03 Sep 2026

सियासत: स्वाभिमान रैली, मंच पर पहुंचे जयंत चौधरी तो नारों से गूंजा पंडाल; कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

03 Sep 2026

रोहतक में उपाध्यक्ष के निरीक्षण में लचर मिली स्वास्थ्य व्यवस्थाएं

03 Sep 2026

हथिनीकुंड बैराज हादसा: जींद की हांसी ब्रांच नहर में मिला सेना के जवान का शव, महाराष्ट्र निवासी आर्यन पाटिल की हुई पहचान

03 Sep 2026

VIDEO: बसपा कार्यालय मे बीएसपी सुप्रीमो मायावती की अध्यक्षता में हुई पार्टी की ऑल इंडिया बैठक

03 Sep 2026

VIDEO: घर घर राधा-कान्हा में बच्चों ने प्रस्तुत किए कार्यक्रम

03 Sep 2026

खैर में बच्ची की हालत बिगड़ी, हुई मौत, चाचा ने बताया यह

03 Sep 2026

VIDEO: राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

03 Sep 2026

VIDEO: अचानक बारिश से बदला रामनगरी का मौसम, नजर आए ऐसे नजारे

03 Sep 2026

VIDEO: बारिश ने रोका अंतिम संस्कार, चिता पर तिरपाल ताने एक घंटे तक खड़े रहे ग्रामीण

03 Sep 2026

VIDEO: जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर मेला, बच्चों ने सजाईं श्रीकृष्ण के विभिन्न स्वरूपों की झांकियां

03 Sep 2026

रोहतक में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का 29वां दिन, नगर निगम के सभी गेट पर जड़े ताले, बाहर फेंका कचरा

03 Sep 2026

कुरुक्षेत्र में भड़के सफाई कर्मचारी, बाजारों में नालों से निकलवाया कचरा वापस फेंका, टिप्पर भी रूके

03 Sep 2026

महिला का मिला शव, रेप के बाद हत्या की आशंका- सीसीटीवी से की जा रही जांच

03 Sep 2026

दुबियारी पुल के पास खेत में महिला का शव, शिनाख्त का प्रयास जारी

03 Sep 2026

अंकित बालियान हत्याकांड में नया सुराग, वारदात से एक घंटे पहले करनाल में खरीदा था सिम; शूटरों का CCTV फुटेज सामने

03 Sep 2026

मुजफ्फरनगर में गंग नहर में गिरा पेंट से लदा डीसीएम, करीब 15 लाख का पेंट नहर में समाया; चालक और भाई ने कूदकर बचाई जान

03 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed