फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhind News ›   Bhind: Friend Invited Man to Party, Then Pushed Him Before Truck; Murder Made to Look Like Accident

भिंड: दोस्त ने पार्टी के बहाने बुलाया, शराब पिलाई फिर चलते ट्रक के सामने दिया धक्का, हादसे की साजिश बेनकाब

Mon, 21 Sep 2026 09:01 PM IST
भिन्ड ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: भिन्ड ब्यूरो Updated Mon, 21 Sep 2026 09:01 PM IST
सार

पहले दोस्त को पार्टी के बहाने बुलाकर शराब पिलाई और फिर हाईवे पर ले जाकर चलते ट्रक के सामने धक्का दे दिया। हत्या की साजिश को हादसे की शक्ल देने वाले आरोपी को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और कॉल रिकॉर्ड के आधार पर हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
Bhind: Friend Invited Man to Party, Then Pushed Him Before Truck; Murder Made to Look Like Accident
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दोस्ती की आड़ में युवक की हत्या कर उसे सड़क हादसा दिखाने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक युवक धर्मवीर नरवरिया को उसके दोस्त राहुल भदौरिया ने पार्टी के बहाने बुलाकर शराब पिलाई और फिर बाइक से हाईवे पर ले जाकर चलते ट्रक के सामने धक्का दे दिया। ट्रक की चपेट में आने से धर्मवीर की मौके पर ही मौत हो गई। शव बुरी तरह कुचल जाने के कारण उसका चेहरा पहचान में नहीं आ रहा था। शुरुआत में मामला सड़क हादसा माना गया लेकिन होटल की सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल रिकॉर्ड और लोकेशन की जांच के बाद पुलिस को हत्या के सुराग मिले। पुलिस ने राहुल भदौरिया को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


सड़क पर मिला था बुरी तरह कुचला शव
पुलिस को सितंबर में अमलेड़ी तिराहे के आगे ग्वालियर रोड पर एक युवक का बुरी तरह कुचला हुआ शव मिला था। चेहरा क्षतिग्रस्त होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी। बरोही पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की। शरीर पर बने टैटू और कपड़ों के आधार पर मृतक की पहचान पुरा निवासी धर्मवीर नरवरिया के रूप में हुई। पहचान होने के बाद पुलिस ने यह पता लगाना शुरू किया कि धर्मवीर आखिरी बार किसके साथ था और घटना से पहले वह कहां गया था। इसी दौरान जांच में उसका दोस्त राहुल भदौरिया पुलिस के संदेह के दायरे में आया।
विज्ञापन


रक्षाबंधन पर हुआ था विवाद
पुलिस के मुताबिक धर्मवीर और राहुल पहले से दोस्त थे और रक्षाबंधन के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके अलावा राहुल की महिला मित्र के साथ धर्मवीर की बढ़ती नजदीकियों को लेकर भी दोनों के बीच तनाव था। पुलिस के अनुसार इसी रंजिश के चलते राहुल ने धर्मवीर को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। पुलिस का कहना है कि राहुल ने दोस्ती का भरोसा कायम रखते हुए धर्मवीर को पार्टी के बहाने होटल बुलाया। दोनों ने वहां शराब पी और खाना खाया। इसके बाद राहुल धर्मवीर को अपनी बाइक पर बैठाकर हाईवे की ओर ले गया और वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: इंदौर: इंदौर के झांकी चलसमारोह में डीजे रहेंगे प्रतिबंधित, शाम छह बजे निकलेगी पहली झांकी

सीसीटीवी और मोबाइल लोकेशन से खुला राज
धर्मवीर के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह राहुल के साथ घर से निकला था। इसके बाद पुलिस ने होटल की सीसीटीवी फुटेज खंगाली। फुटेज में दोनों साथ दिखाई दिए। होटल के वेटर ने भी पुलिस को बताया कि दोनों साथ होटल आए थे और साथ ही वहां से निकले थे।


थाना प्रभारी अतुल भदौरिया ने बताया कि इसके बाद पुलिस ने राहुल के मोबाइल और उसके संपर्कों की जांच शुरू की। मोबाइल के कॉल रिकॉर्ड और लोकेशन की पड़ताल में पृथ्वीपुरा क्षेत्र की लोकेशन सामने आई। पुलिस ने इसे घटना के घटनाक्रम से जोड़कर आगे जांच की।

इसके बाद पुलिस ने राहुल भदौरिया को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक उपलब्ध साक्ष्यों के संबंध में पूछताछ करने पर राहुल ने हत्या की बात स्वीकार की। पुलिस का दावा है कि राहुल ने बताया कि होटल में पार्टी के बाद वह धर्मवीर को बाइक से हाईवे पर ले गया था। वहां बातचीत के बहाने बाइक रुकवाई और धर्मवीर को सामने से आ रहे ट्रक के सामने धक्का दे दिया। पुलिस के अनुसार ट्रक की चपेट में आने से धर्मवीर की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद राहुल शव को सड़क पर छोड़कर वहां से चला गया, ताकि घटना सड़क हादसे जैसी लगे। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त कर ली है और आगे की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed