फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Sehore news: Pilgrim dies at Sehore railway station after returning from Kubereshwar Dham

Sehore news: कुबेरेश्वर धाम से लौटे श्रद्धालु की स्टेशन पर मौत, ट्रेन से पहले थमी धड़कन; CPR भी बेअसर

Sat, 14 Feb 2026 10:25 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Sat, 14 Feb 2026 10:25 PM IST
Sehore news: Pilgrim dies at Sehore railway station after returning from Kubereshwar Dham
शनिवार शाम करीब 5:30 बजे सीहोर रेलवे स्टेशन पर यह दिल दहला देने वाली घटना हुई। उज्जैन जिले के नागदा निवासी 67 वर्षीय शंकर दास चांदनी, कुबेरेश्वर धाम में चल रहे रुद्राक्ष महोत्सव से दर्शन कर लौट रहे थे। ट्रेन का इंतजार करते वक्त अचानक वे लड़खड़ा गए और प्लेटफॉर्म पर ही गिर पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शंकर दास सामान्य स्थिति में खड़े थे, तभी कुछ ही सेकंड में उनकी हालत बिगड़ गई। गिरते ही वे बेहोश हो गए, शरीर में कोई हलचल नहीं थी।आसपास मौजूद यात्रियों ने शोर मचाया, रेल कर्मचारी भी दौड़े। कुछ लोगों ने पल्स चेक की, लेकिन धड़कन महसूस नहीं हुई।

पटवारी ने दिया CPR
घटना के वक्त रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी में तैनात पटवारी शिवा खुराना ने तुरंत मोर्चा संभाला। उन्होंने बिना देर किए CPR देना शुरू किया। करीब 10 मिनट तक लगातार प्रयास किए गए। इस दौरान यात्रियों ने एंबुलेंस बुलवाई और स्टेशन पर आपात स्थिति बन गई। CPR के बाद शंकर दास को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। इमरजेंसी में डॉक्टरों ने ECG और प्राथमिक जांच की, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुरुआती तौर पर मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया जा रहा है।

पुलिस जांच में क्या सामने आया?
अस्पताल चौकी प्रभारी बोन्दर सिंह ने बताया कि शव अस्पताल लाया गया था, लेकिन जीवन रक्षक उपाय विफल रहे। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का आधिकारिक कारण स्पष्ट होगा। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि रुद्राक्ष महोत्सव के चलते भारी भीड़ थी। श्रद्धालु कई किलोमीटर पैदल चले थे। उम्र अधिक होने और लगातार यात्रा, भीड़ व थकान के चलते हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस किसी भी निष्कर्ष पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पहुंचेगी।

पढे़ं: पुलिस कस्टडी में आरोपी ने लगाई फांसी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; 151 में पुलिस ने पकड़ा था

स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल
घटना के बाद स्टेशन पर कुछ देर के लिए ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित हुईं। यात्री सहमे नजर आए। कई लोगों ने पहली बार स्टेशन पर किसी को CPR देते देखा। कुछ यात्रियों का कहना था कि अगर मौके पर मेडिकल स्टाफ और उपकरण होते, तो शायद जान बच सकती थी। शंकर दास के परिवार को जैसे ही सूचना मिली, घर में कोहराम मच गया। वे धार्मिक यात्रा पर निकले थे और परिवार को उम्मीद थी कि सकुशल लौटेंगे। लेकिन स्टेशन पर हुई इस घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।

सवालों के घेरे में रेलवे की तैयारी
इस घटना ने रेलवे स्टेशन पर आपात स्वास्थ्य सुविधाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। न तो मौके पर ऑटोमेटेड डिफिब्रिलेटर (AED) था, न कोई प्रशिक्षित मेडिकल स्टाफ। सिर्फ यात्रियों और एक पटवारी के प्रयासों पर ही निर्भर रहना पड़ा। कुबेरेश्वर धाम में दर्शन के लिए पहुंचे लाखों श्रद्धालुओं में शंकर दास भी एक थे। लेकिन उनकी आस्था की यह यात्रा स्टेशन पर ही खत्म हो गई। अब यह घटना प्रशासन के लिए चेतावनी है कि भीड़भाड़ वाले धार्मिक आयोजनों और रेलवे स्टेशनों पर मेडिकल इमरजेंसी की पुख्ता व्यवस्था जरूरी है, वरना हर यात्रा सुरक्षित नहीं रह पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

नालागढ़: चूहू वाल शिव मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन

14 Feb 2026

वीकेंड पर मनाली पर्यटकों से गुलजार, सोलंगनाला, अटल टनल में बढ़ी चहल-पहल

14 Feb 2026

VIDEO: बीएचयू के संगीत एवं मंच कला संकाय में गायन का प्रशिक्षण कार्यक्रम

14 Feb 2026

ऊना: रथयात्रा के जरिये शिवरात्रि को बताया अज्ञान से ज्ञान की ओर जागृति महापर्व

14 Feb 2026

सुजानपुर: सैकड़ों लोगों ने ग्रहण किया भंडारे का प्रसाद

विज्ञापन

एनएसयूआई ने सुंदरनगर महाविद्यालय में किया एंटी चिट्टा वॉकथॉन का आयोजन

14 Feb 2026

फगवाड़ा में इंटरनेशनल ह्यूमन राइट न्याय परिषद ने सिविल वेटनरी अस्पताल के एसएमओ से की मुलाकात

14 Feb 2026
विज्ञापन

ब्याड़ स्कूल के वोकेशनल विद्यार्थियों को एनआईटी हमीरपुर में दिया ऑन जॉब ट्रेनिंग का प्रशिक्षण

केडी स्टार स्कूल में हुई फेयरवेल पार्टी, सानिया मिस और योगेश बने मिस्टर फेयरवेल

14 Feb 2026

मंडी: ज्ञान विज्ञान समिति ने की युवा बचाओ-भविष्य बचाओ अभियान की घोषणा

14 Feb 2026

कानपुर महाशिवरात्रि: सिद्धनाथ धाम में सुरक्षा के अभेद्य इंतजाम; देर रात 12 बजे खुलेंगे बाबा के द्वार

14 Feb 2026

कानपुर: नशा मुक्त समाज का संकल्प; भगवती मानव कल्याण संगठन ने निकाली पदयात्रा

14 Feb 2026

कानपुर: बम-बम भोले के जयकारों से गुंजायमान हुआ नरवल; नजफगढ़ घाट से कांवड़ियों ने भरा जल

14 Feb 2026

किन्नौर: शिवरात्रि से पूर्व कोठी मंदिर में चलाया सफाई अभियान

14 Feb 2026

बुलंदशहर मुठभेड़: गोकशी आरोपी फरमान पुलिस से भिड़ा, पैर में लगी गोली

14 Feb 2026

Viral Video: एनएच-9 पर कार सवारों ने युवक को लात-घूंसे मारे, सड़क पर जमकर पीटा; वारदात वीडियो में कैद

14 Feb 2026

कनाडा में गोली लगने से मारे गए युवक का शव महीने बाद पहुंचा गांव, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

14 Feb 2026

Bageshwar: विराट हिंदू सम्मेलन में समाज कल्याण के कार्य करने वाले हुए सम्मानित

14 Feb 2026

धर्मकोट पुलिस ने हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार, हथियार बरामद

14 Feb 2026

सोनीपत: गोहाना राजकीय महिला महाविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

14 Feb 2026

विधायक सुदर्शन बबलू बोले- जल्द मुख्य मार्ग से जुड़ेगा अमोकला प्रीतम गांव

14 Feb 2026

सिरमौर: 108 और 102 एंबुलेंस कर्मी हड़ताल पर, उपायुक्त कार्यालय परिसर में की नारेबाजी

14 Feb 2026

Video: मंडी में डिप्टी सीएम का घेराव करेंगे एंबुलेंस कर्मचारी, कंपनी का पुतला जलाने के बाद किया एलान

14 Feb 2026

लीड्स इंडेन फगवाड़ा ने लगाया सेफ्टी क्लिनिक कैंप और फ्री हेल्थ चेकअप कैंप

14 Feb 2026

अमृतसर में एक्साइज विभाग की गाड़ी से हादसा, वाल्मीकि समाज ने दिया अल्टीमेटम

14 Feb 2026

UP: बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बोले- बांग्लादेश की नई हुकूमत अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करे

14 Feb 2026

श्रावस्ती में श्रीलंका व कंबोडिया के अनुयायियों से बौद्ध तपोस्थली हुई गुलजार

14 Feb 2026

जालंधर में छात्रों के विवाद में महिला टीचर ने एक बच्चे को पीटा, मां हुई बेहोश

14 Feb 2026

Alwar News: 38 लाख का सरिया चुराने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी फिरोज पर रखा था 50 हजार का इनाम

14 Feb 2026

Meerut: नवीन गुप्ता बोले- सभी व्यापारी चाहेंगे, तो बंद करा देंगे पूरा मेरठ

14 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed