Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Sehore news: Everything remained closed in Sehore in protest against terrorism
{"_id":"680b7297b22386f56e085f02","slug":"sehore-news-everything-remained-closed-in-sehore-in-protest-against-terrorism-sehore-news-c-1-1-noi1381-2872488-2025-04-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sehore news: आतंक के विरोध में सीहोर में रहा सब कुछ बंद, चाय तक नहीं मिली, लोगों को याद आया कोरोना काल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore news: आतंक के विरोध में सीहोर में रहा सब कुछ बंद, चाय तक नहीं मिली, लोगों को याद आया कोरोना काल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: सीहोर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 08:12 PM IST
Link Copied
कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में शुक्रवार को सीहोर पूरी तरह बंद रहा। शहर के मुख्य बाजार सहित गली-मोहल्ले में भी स्थित दुकानें भी पूरी तरह बंद रहीं। यह पहला अवसर है, जब कोरोना काल के बाद सीहोर इस तरह से समूचा बंद रहा। गली-मोहल्ले तक की दुकानों के ताले नहीं खुले। आवश्यक सेवाओं जैसे मेडिकल स्टोर और दूध की दुकानें भी बंद रहीं। मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में भी बंद का असर देखा गया।
विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल सिद्धपुर द्वारा पहलगाम में इस्लामिक आतंकियों द्वारा घटित घटना के विरोध में शुक्रवार को बंद का आव्हान किया गया था। आतंकी हमले को लेकर शहर सहित जिलेभर के व्यापारियों ने पूरा समर्थन दिया। बंद के आव्हान को लेकर सुबह से सम्पूर्ण रूप से शहर बंद रहा। हालांकि बजरंग दल और विहिप के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मोटरसाइकिलों पर घूमकर शहर बंद का अवलोकन करते रहे। इस दौरान इक्का-दुक्का दुकान खोलने बाले व्यापारियों से भी दुकानें बंद रखने की समझाइश दी गई।
चप्पे-चप्पे में तैनात नजर आई पुलिस, बाजार में पसरा रहा सन्नाटा
बंद के दौरान लोग सुबह से ही चाय, पान, गुटखे को लेकर परेशान होते हुए नजर आए, लेकिन शाम तक बाजार की दुकानें नहीं खुलीं। बंद का इतना व्यापक असर देखा गया कि गली-मोहल्ले की दुकानें भी पूरी तरह से बंद रही। इसके चलते लोग परेशान होते हुए नजर आए। घटना के विरोध में नगर के सभी व्यापारियों ने आज अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। मुख्य बाजार, गांधी रोड और सराफा बाजार, मंडी, कस्बा, गंज, समेत पूरे शहर में एक भी दुकान नहीं खुली। बंद के दौरान पुलिस चप्पे-चप्पे में तैनात नजर आई। बाजार में पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रहा।
मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में भी बंद का देखा गया असर
सीहोर बंद का आव्हान पर मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में भी बंद का पूरी तरह से असर देखा गया। शहर के सराय, कस्बा सहित अन्य मुस्लिम इलाकों की भी दुकानें नहीं खुलीं। मुस्लिम समाज के लोगों ने भी आतंकी हमले की निंदा करते हुए अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर अपना पूरा समर्थन दिया। ज्ञात रहे कि मुस्लिम समाज के नेताओं और सामाजिक लोगों ने भी बंद को लेकर एक दिन पहले सभी मुस्लिम समाज के व्यापारियों से बंद के समर्थन की अपील की थी।
गल्ला मंडी में टाइम पास करते नजर आए व्यापारी
आतंकी हमले को लेकर मंडी के व्यापारियों का भी पूरा समर्थन रहा। इसके चलते कृषि उपज मंडी में शुक्रवार को सन्नाटा पसरा रहा। व्यापारी भी शेड के नीचे बैठकर एक दूसरे से चर्चारत रहकर टाइम पास करते हुए नजर आए। मंडी पूरी तरह से सूनी रही। शुक्रवार को किसान भी मंडी में अपनी उपज लेकर नहीं आए। किसानों का भी बंद को लेकर पूर्ण समर्थन रहा।
बड़े बाजार में आंतकवादियों का किया पुतला दहन
आतंकी हमले को लेकर शुक्रवार को बड़ा बाजार में इस्लामिक आतंकवादियों का पुतला दहन कर आतंकी हमले में शहीद आत्माओं को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान उपस्थित व्यापारियों और संगठन के लोगों ने आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए आतंक के पर्याय लोगों को कड़ी सजा देने का कहा गया।
आष्टा में व्यापारियों ने निकाली शांति रैली
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में आष्टा शहर पूरी तरह बंद रहा। व्यापारी एसोसिएशन के आह्वान पर किए गए इस बंद का व्यापक असर देखने को मिला। शहर में किराना, होटल और इलेक्ट्रॉनिक की सभी दुकानें बंद रहीं। बंद का सबसे ज्यादा असर बस स्टैंड पर यात्रियों को झेलना पड़ा। यात्रियों को चाय तक नहीं मिल पाई। शहर के पुराना भोपाल इंदौर मार्ग, अलीपुर, भोपाल नाका, सब्जीमंडी, बस स्टैंड, बुधवारा, बड़ा बाजार और कन्नौद मार्ग सहित पूरा नगर बंद रहा। व्यापारी एसोसिएशन ने शहर में शांतिपूर्ण जुलूस भी निकाला। व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष रूपेश राठौर ने कहा कि पहलगाम में आतंकी हमले में निर्दोष लोगों की जान गई है। उन्होंने आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस बंद में नगर के नागरिक, सामाजिक संगठन, युवा, महिला संगठन, व्यापारी और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।