Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Fertilizer fight in the district: Former MLA in Banda sits on strike with farmers
{"_id":"671f9cefb9f3b1731a059407","slug":"fertilizer-fight-in-the-district-former-mla-in-banda-sits-on-strike-with-farmers-sagar-news-c-1-1-noi1338-2263713-2024-10-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sagar News: खाद की मारामारी को लेकर पूर्व विधायक किसानों के साथ धरने पर बैठे, खाद का स्टॉक हुआ खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: खाद की मारामारी को लेकर पूर्व विधायक किसानों के साथ धरने पर बैठे, खाद का स्टॉक हुआ खत्म
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 08:07 PM IST
Link Copied
जिले में जगह-जगह डीएपी खाद के लिए किसान परेशान हो रहे हैं। घंटों तक लाइनों में लगने के बाद भी उन्हें खाद नहीं मिल पा रहा है, जिससे किसानों में व्यवस्था को लेकर आक्रोश पनप रहा है। सोमवार को
जिले के बंडा विकासखंड में किसानों ने मंडी प्रांगण में अनशन शुरू कर दिया। किसानों के इस प्रदर्शन में बंडा के पूर्व विधायक कांग्रेस नेता तरवर सिंह लोधी शामिल हो गए।
किसानों का कहना है कि वह लोग खाद के लिए रात में 2:00 बजे से आकर लाइन में बैठ जाते है, फिर भी उन्हें समय पर खाद नहीं मिल रहा। उन्हें यह कहकर भगा दिया जाता है कि स्टॉक नहीं है। किसानों के अनशन की खबर मिलते ही बंडा विधानसभा के पूर्व कांग्रेस विधायक तरबर सिंह मंडी प्रांगण पहुंचे और किसानों की समस्याएं जानी। किसानों ने आप बीती सुनाई तो तरबर सिंह किसानों के साथ मंडी प्रांगण में ही धरने पर बैठ गए।
सूचना मिलते ही मौके पर बंडा तहसीलदार पहुंचे और किसानों की समस्याएं जानी। किसानों ने बताया कि रात 2:00 बजे से वह आकर लाइन में बैठ जाते हैं। दिन में कड़ी धूप में बैठे रहते हैं। पर्ची दे दी जाती है, फिर भी खाद नहीं मिलती। तहसीलदार से कहा कि वह किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराएं और खाद की कालाबाजारी ना होने दें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।