{"_id":"694537915e32cb0599091de2","slug":"a-woman-from-the-shia-community-burned-the-quran-members-of-the-muslim-community-surrounded-the-police-station-and-an-fir-was-registered-ratlam-news-c-1-1-noi1428-3750784-2025-12-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"MP News: रतलाम में शिया समुदाय की महिला ने कुरान शरीफ जलाया, मुस्लिम समाज के लोगों ने थाना घेरा; एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: रतलाम में शिया समुदाय की महिला ने कुरान शरीफ जलाया, मुस्लिम समाज के लोगों ने थाना घेरा; एफआईआर दर्ज
रतलाम जिले के जावरा में स्थित विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हुसैन टेकरी शरीफ क्षेत्र में आतिया खान नामक महिला द्वारा मुस्लिम समाज के पवित्र धार्मिक ग्रंथ कुरान शरीफ को जलाने का मामला सामने आया है। खबर फैलने पर मुस्लिम समाज के लोगों में रोष फैल गया और बड़ी संख्या में लोगों ने औद्योगिक क्षेत्र थाना जावरा पहुंचकर थाने का घेराव कर आरोपी महिला के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी महिला शिया समुदाय की होकर सेवानिवृत्त शिक्षिका है।
पुलिस के अनुसार मामला गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे का बताया जा रहा है। थाने पर शिकायत करने पहुंचे लोगों ने बताया कि हुसैन टेकरी शरीफ क्षेत्र में रोजाना रोड स्थित अजाखाना जेहरा इलाके के पीछे आरोपी आतिया कुछ धार्मिक किताबें जला रही थी, जिसमें कुरान शरीफ भी शामिल था। जावरा निवासी अनवर अली वहां पहुंचे तो आरोपी महिला वहां से भाग निकली। इसी बीच कुछ अन्य लोग भी वहां पहुंच गए। मौके पर लोगों ने जली हुई किताबों के अवशेष देखे।
मामले की खबर तेजी से जावरा में फैली और मुस्लिम समाज के लोगों में रोष फैल गया। बड़ी संख्या में लोग तथा सीरत कमेटी के पदाधिकारी थाने पहुंचे तथा आक्रोश व्यक्त कर आरोपी महिला के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग करने लगे। थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने नागरिकों से चर्चा की तथा बताया कि आरोपी आतिया के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। उधर, पुलिस ने अरोपी आतिया से पूछताछ की तो उसने बताया कि उन्होंने पुरानी किताबों का ढेर जलाया था। उसमें कुरान शरीफ होने की जानकारी नहीं थी। चर्चा करने एएसपी राकेश खाखा ने मीडिया को बताया कि मामले में पुलिस को सूचना मिली थी। तभी तथ्यों को देखेंगे कि किन कारणों घटना कारित की गई है। प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।