Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
A truck overturned off a culvert on the Delhi-Mumbai Expressway and caught fire; driver-cleaner were injured
{"_id":"6ad0bb6e40739962c607e2d4","slug":"a-truck-overturned-off-a-culvert-on-the-delhi-mumbai-expressway-and-caught-fire-the-driver-and-the-cleaner-were-injured-ratlam-news-c-1-1-noi1428-4835732-2026-10-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"रतलाम हादसा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर पुलिया से नीचे पलटे ट्रक में आग लगी, ड्राइवर और क्लीनर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रतलाम हादसा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर पुलिया से नीचे पलटे ट्रक में आग लगी, ड्राइवर और क्लीनर घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
Published by: रतलाम ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 05:42 PM IST
Link Copied
रतलाम जिले से होकर गुजर रहे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार की दोपहर रतलाम से क़रीब आठ किलोमीटर दूर आलू की बोरियों से भरा ट्रक धामनोद-ईसरथुनी के बीच स्थित पुलिया के नीचे जा गिरा। इससे ट्रक ड्राइवर व क्लीनर घायल हो गए। जैसे-तैसे वे ट्रक से बाहर निकल आए। इसके बाद ट्रक के अगले हिस्से में आग लग गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गुरुवार दोपहर ढाई से तीन बजे के बीच आलू की बोरियों से भरा ट्रक जावरा तरफ से गुजरात की ओर जा रहा था। तभी धामनोद टोल नाके के आगे ईसरथूनी के समीप स्थित पुलिया पर ट्रक असंतुलित होकर रेलिंग तोड़ता हुआ पुलिया के नीचे जा गिरा। हादसे में ट्रक ड्राइवर और क्लीनर घायल हो गए। आसपास खेतों में काम कर रहे लोग व राहगीर मौके पर पहुंचे। इसी बीच घायल ड्राईवर व क्लीनर ट्रक से बाहर निकल आए थे। उनके बाहर आने के बाद ट्रक बीके अगले हिस्से में आग लग गई।
सूचना मिलने और एक्सप्रेस-वे के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और पानी का टैंकर बुलवाकर आग बुझाना शुरू करवाया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक ट्रक बक अगला हिस्सा बुरी तरह जल गया था। घायल ड्राइवर व क्लीनर को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ड्राइवर और क्लीनर समय रहते बाहर नहीं निकलते तो बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे का कारण पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।